वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड नगर निगम कोटद्वार यह अंतर्गत सड़क नंबर 3 घनानंद चौक के समीप लगभग 20 दिन पूर्व पीडब्ल्यूडी की पुलिया टूट गई थी उसे संबंध में पार्षद सुखपाल शाह ने 15 दिन पहले अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को लिखित रूप में शिकायत भी दर्ज की थी मगर विभाग अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है कई लोग इसमें चोटील भी हो रहे हैं आने जाने में बड़ी परेशानी हो रही है दो महीने पहले भी PWD के सहायक अभियंता ने मौका भी किया था तथा स्लिप को ऊंचा उठाने की बात की थी जिसमें एक स्लिप घनानंद चौक, एक स्लीप पंचम सिंह चौक छोटी होने के कारण बरसात में सड़कों पर पानी बहता है क्योंकि यह स्लिप काफी पुरानी है व सड़क नंबर दो गोविंद सिंह मार्ग डामरीकरण, सड़क नंबर 3 डामरीकरण के लिए प्रस्ताव दिए थे आने-जाने में बड़ी समस्या पैदा हो रही है सड़कों पर गड्ढे हो रहे हैं सड़क नंबर चार बिहारी सिंह मार्ग उत्तर प्रदेश सीमा बॉर्डर से सटा हुआ है उसमें झाड़ी है जिससे जंगली जानवरों का खतरा भी बना हुआ है पिछले साल भी PWD द्वारा सफाई की गई थी अभी तक उसकी सफाई भी नहीं हुई है ऐसे ही हमारा वार्ड 37 के प्रेम नगर से प्राथमिक विद्यालय तक 400 मी का रास्ता बनना था वह भी पीडब्ल्यूडी द्वारा नहीं बनाया गया जबकि इसका टेंडर हो गया था लेकिन बनाया नहीं गया प्रेम नगर कॉलोनी से स्कूल तक मात्र 400 मीटर है अब हमारे स्कूली बच्चों को 4 किलोमीटर चलकर स्कूल जाना पड़ रहा है पूर्व में वहां पर एक पुलिया होती थी जिससे पिछले तीन वर्ष पहले खनन से वह पुलिया भी टूट चुकी है वहां पर पुलिया का भी प्रस्ताव संबंधित विभाग को दे चुके हैं पार्षद सुखपाल शाह ने पीडब्ल्यूडी की अधिकारियों से मांग की जल्दी से जल्दी इन इन कार्यों को किया जाए जिससे आम जनमानस को इसका लाभ मिलेगा
वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झण्डीचौड़ में घनानंद चौक पर पुलिया क्षतिग्रस्त: पार्षद सुखपाल शाह ने लोक निर्माण विभाग दुगड्डा पर लगाया उपेक्षा का आरोप।
Date:
Share post:



