*लक्ष्मणझूला: गंगा घाटों पर चोरी की वारदात करने वाले अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया*

Date:

Share post:

*भीड़ में गंगा घाटों पर टप्पेबाजी करने वाले एक और गैंग चढी़ पुलिस के हत्थे*

दिनांक 27.05.2026 को नरेश कुमार वर्मा, निवासी- दिल्ली द्वारा कोतवाली लक्ष्मणझूला पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि गीता भवन के पास गंगा घाट पर स्नान करते समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमारा बैग चोरी कर लिया जिसमें 14 से 15 हजार रु0 नगदी, आई फोन, कीमती घड़ी तथा अन्य महत्वपूर्ण कागजात थे। इस संबंध में तत्काल कोतवाली लक्ष्मणझूला में मु0अ0सं0- 16/2026, धारा- 303 (2) BNS-23 बनाम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
उक्त निर्देशों के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर/श्रीनगर श्री तपेश कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लक्ष्णझूला श्री सूर्यभूषण नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच, स्थानीय स्तर पर सूचना संकलन तथा लगातार सुरागरसी-पतारसी की कार्रवाई की गई। लगातार निगरानी एवं सघन चेकिंग, तलाशी एवं टीमवर्क के परिणामस्वरूप उक्त चोरी/टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देने वाले 03 अभियुक्तों की पहचान परेश अमरसिंह शालुंके, विनोद प्रदीप शालुंके, विक्रान्त अनिल परमाल निवासी- अहमदनगर महाराष्ट्र के रूप में हुई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तीनों अभियुक्तों को दिनांक 28.05.2026 को बाईपास तिराह लक्ष्मणझूला से गिरफ्तार किया गया साथ ही अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किये गये माल की बरामदी की गयी। गिरफ्तारशुदा तीनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं एवं अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

पंजीकृत अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0- 16/2026, धारा- 303 (2) BNS-23 बनाम अज्ञात
बढोतरी धारा- 317(2) BNS-2023

बरामदगी
धनराशि ₹ 14050/- नगद
आधार कार्ड नरेश कुमार वर्मा, आधार कार्ड उषा वर्मा व एक डीएल-नरेश कुमार वर्मा

अभियुक्तो का विवरण
1-परेश अमरसिंह शालुंके (उम्र 40 वर्ष) पुत्र अमरसिंह शालुंके, निवासी- मुम्बई सुबरवन महाराष्ट्र
2-विनोद प्रदीप शालुंके (उम्र 47 वर्ष) पुत्र प्रदीप शालुंके, निवासी- जामखेड़ा जिला अहमदनगर महाराष्ट्र
3-विक्रान्त अनिल परमाल (उम्र 38 वर्ष) पुत्र अनिल परमाल, निवासी- जामखेड़ा, जिला- अहमदनगर महाराष्ट्र

पुलिस टीम का विवरण

  1. श्री प्रकाश पोखरियाल, वरिष्ठ उप निरीक्षक
  2. उ0नि0 अजय रमन
  3. हेड कानि0 152 विनोद दिलवाल
  4. हेड कानि0 120 सुमन
  5. कानि0 376 लक्ष्मण सिंह
  6. होगा0 1515 सूरज भानू

Related articles

*भारतीय जनता पार्टी यमकेश्वर के स्वर्गाश्रम मंडल अंतर्गत लक्ष्मण झूला शक्ति केंद्र में आयोजित हुई बैठक सिंचाई राज्य मंत्री ऋषि कण्डवाल की गरिमामयी उपस्थिति...

भारतीय जनता पार्टी यमकेश्वर के स्वर्गाश्रम मंडल अंतर्गत लक्ष्मण झूला शक्ति केंद्र में आयोजित बैठक में उपस्थित...

*सीआईएमएस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और गढ़वाल राइफल्स के बीच महत्वपूर्ण MOU*सैनिक परिवार के छात्रों को उच्च शिक्षा मे राहत*

सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा में बड़ी राहत सीआईएमएस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और गढ़वाल राइफल्स के बीच महत्वपूर्ण MOU सैनिक...

*एक लम्बे संघर्ष की कहानी है ..अनसुलझी,अनकही,रुग्णदायी. डॉ अम्बिका प्रसाद*

एक लम्बे संघर्ष की कहानी है ..अनसुलझी,अनकही,रुग्णदायी. शब्दों से शायद ही पूरी होगी..?एक दर्द है पीढ़ी-दर-पीढ़ी का..जो वंशानुगत सालता...

पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में वाणिज्य विभाग और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ओरिएंटेशन एवं करियर काउंसलिंग...

पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में वाणिज्य विभाग और पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त...