*रोटरी क्लब कोटद्वार व बेस चिकित्सालय कोटद्वार के तत्वावधान मे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए स्कूली बच्चो की लकड़ी पड़ाव मे पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली गयी*

Date:

Share post:

रोटरी क्लब कोटद्वार व बेस चिकित्सालय कोटद्वार के तत्वावधान मे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए स्कूली बच्चो की लकड़ी पड़ाव मे पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली गयी जिसमे जनता से 0 से 5 वर्ष तक के बच्चो को पोलियो खुराक पिलाने की अपील की गयी ।
गाड़ीघाट स्थित जे पी इन्टर कालेज मे आयोजित उक्त रैली का शुभारंभ रोटरी क्लब के सचिव विजय कुमार ने किया । इस अवसर पर उन्होंने पोलियो खुराक पिलाने की अपील की । रैली झुलाबस्ती, मोविननगर, स्टेडियम, लकड़ी पड़ाव, प्रजापतिनगर, काशीरामपुर तल्ला होते हुए वापस जे पी इण्टर कालेज मे समाप्त हुई ।
इस अवसर पर पोलियो चेयरमैन गोपाल बंसल, धीरजधर बछवाण व विजय कुमार माहेश्वरी ने विचार व्यक्त किए ।
रैली मे नगर पालिका प्राथमिक विद्यालय न•3 व 11 तथा जे पी इण्टर कालेज के लगभग 100 बच्चो ने भाग लिया। बच्चो को बिस्कुट वितरित किए गए ।
इस अवसर पर सचिव विजयकुमार, पल्स पोलियो प्रभारी गोपाल बंसल, धीरजधरबछवाण, विजय कुमार माहेश्वरी, सुभाष बहुगुणा,रश्मि नेगी, विशेश्वरी देवी, वकार अहमद, के सी कुकरेती , विवेक कुकरेती , चन्द्रमोहन सिंह नेगी इत्यादि उपस्थित थे ।उक्त जानकारी एक प्रेस नोट में
गोपाल बंसल
प्रवक्ता रोटरी क्लब द्वारा साझा की गई।

Related articles

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धान की फसल पर तना छेदक कीड़े का प्रकोप, कृषि विभाग ने किसानों को दवा के छिड़काव...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड व भाबर क्षेत्र में खड़ी धान की फसल में तना छेदक कीड़ा...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर उक्रांद की कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6:30 बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये और केंडल...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6,30बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये...

*अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि*

अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्षा...

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...