*रिखणीखाल: ग्राम पंचायत काण्डा की बैठक में विभिन्न मांगों पर बनी सहमति*

Date:

Share post:

विगत शुक्रवार को ग्राम पंचायत काण्डा रिखणीखाल की खुली बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि…
1- सार्वजनिक स्थलों पर सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जायेंगी ।
2-जीर्ण हुए पंचायत भवन कक्ष की मरम्मत की जाये तथा आवश्यक सामग्री मंगवाई जायेगी।
3-योजनानुसार कार्यो को गतिमान रखा जायेगा।
4-परिवार रजिस्टर पृथक्करण, पेंशन वृद्धावस्था, किसान पेंशन, विकलांग पेंशन हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किए गए। साथ ही किसान सम्मान निधि तथा सभी दस्तावेजों के बावत पंचायत सचिव सुमित गुसाईं द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
5- पंचायत के साथ विविध उन्तीस रेखीय विभागों के साथ सामंजस्य व योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा सकता है। जिनमें कृषि, मत्स्य पालन , बालविकास,मनरेगा, पशुपालन, शिक्षा, लोनिवि, स्वास्थ्य, उद्यान,लघु सिंचाई,लघुडालखण्ड,जल संस्थान, पेयजल निर्माण निगम,समाज कल्याण,उरेड़ा आदि की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
6- ग्राम पंचायत में स्थाई पंचायत भवन न होने की दशा में नवीन पंचायत भवन हेतु सहमति जताई गई।
ग्राम पंचायत प्रधान बिनीता ध्यानी की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन ग्राम पंचायत सचिव सुमित गुसाईं द्वारा किया गया जिसमें संगीता देवी,प्रेम सिंह , महिपाल सिंह, डॉ.अम्बिका प्रसाद ध्यानी, अंकित, धनपाल सिंह, महेंद्र सिंह,गोल्डी, अनिल ,रामेंद्र कुमार, रमेश चंद्र,शाखा देवी,मोहन सिंह नेगी, सुभाष सिंह,जमोत्री देवी, ममता देवी,सुलोचना देवी,सुरजी देवी,सुन्दरा देवी, प्रेम बल्लभ ध्यानी समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्राम पंचायत काण्डा प्रधान बिनीता ध्यानी ने सभी से ग्राम्य हित में मिलजुलकर वैकासिक सहयोग की अपील की तथा किसी भी परिस्थिति में मिलकर समस्या निवारण की बात कही।

Related articles

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...

वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुआ महायज्ञ

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्वकर्मा दिवस

पौड़ी गढ़वाल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में विश्वकर्मा दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर...