रिखणीखाल क्षेत्र के सड़क मार्गों पर “सड़क मार्ग पट्टिका ” न लगे होने से बाहरी पर्यटकों को हो रही परेशानी।

Date:

Share post:

रिखणीखाल-

रिखणीखाल क्षेत्र के सड़क मार्गों पर “सड़क मार्ग पट्टिका ” न लगे होने से बाहरी पर्यटकों को हो रही परेशानी।

रिखणीखाल के मुख्य सड़क मार्गों व सहायक सम्पर्क सड़क मार्गों पर मार्ग पट्टिकाओं के न लगने से बाहरी अनजान पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहने का तात्पर्य ये है कि सडकों के सम्पर्क मार्गों पर मार्ग संकेत लगने चाहिए। जिसमें गाँव, कस्बे का नाम दूरी व ऐरो मार्क की पट्टिका लगी हो।अधिकांश पर्यटक मार्ग की जानकारी न होने के चलते इधर-उधर सम्पर्क मार्गों के चक्कर काटकर उलझन में पड़ रहे हैं।

       देखा गया है कि बसडा-तिमलसैण से 3-4 सम्पर्क सड़क मार्ग धामधार, सिरस्वाडी, बडखेत तल्ला, सौलीखान्द आदि जा रही हैं। इसी प्रकार द्वारी-भौन सड़क मार्ग पर क्वीराली, नावेतल्ली,तोलियोडांडा, सिलगाव, 

चिलाऊं आदि को हैं। रिखणीखाल मुख्य मार्ग से कटकर डबराड, गलैगांव, रजबौ मल्ला, रजबौ तल्ला आदि पड़ते हैं। इन सभी सड़क मार्गों पर मार्ग संकेत आदि नहीं लगे हैं। जिससे अनजान बाहरी लोग,पर्यटक घूम-घूम कर भटक रहे हैं। भटकाव व परेशानी की स्थिति पैदा हो रही है।

यह क्षेत्र लोक निर्माण विभाग लैंसडौन व लोक निर्माण विभाग दुगड्डा के कार्य क्षेत्र में पड़ते हैं। क्या ही अच्छा होता कि इन सभी सड़क मार्गों पर लोक निर्माण विभाग सड़क मार्ग पट्टिका ,मार्ग संकेत व ऐरो मार्क आदि लगाकर पर्यटकों व आम जनता को सुविधा दे।ताकि अनावश्यक परेशान न हो।

Related articles

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...

वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुआ महायज्ञ

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्वकर्मा दिवस

पौड़ी गढ़वाल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में विश्वकर्मा दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर...