राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में संविधान दिवस मनाया गया। *अलग खबर डाटकाम*

Date:

Share post:

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में संविधान दिवस मनाया गया | कार्यक्रम की शुरुआत में कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. विवेक रावत ने समस्त प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को संविधान दिवस की शपथ दिलाई | कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी प्राचार्य डॉ. बिपेन्द्र सिंह रावत के द्वारा 75वें संविधान दिवस के महत्व के बारे में बताया गया | उन्होंने कहा कि संविधान हमारे भविष्य का दर्पण है | बीते 75 वर्षों में हमने अपने संविधान के आदर्शों की ओर मजबूती से कदम बढ़ाया है, संविधान की प्रस्तावना में उलेखित सामाजिक एवं आर्थिक न्याय के माध्यम से ही भूमिहीन लोगों को जमींदारी प्रथा से मुक्त करवाकर उनमें जमीने बांटी गयी | इसके पश्चात निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय- “संविधान और हमारे जीवन में इसका प्रभाव” रहा। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में कक्ष निरीक्षक के रूप में डॉ. हरिओम रावत एवं मूल्यांकनकर्ता के रूप में डॉ. अजय कुमार ने अपना योगदान दिया | निबन्ध प्रतियोगिता में बी०ए० तृतीय सेमेस्टर की छात्रा शोभा ममगाईं , सुमन एवं बी०ए० प्रथम सेमेस्टर की छात्रा संगीता ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया |

Holi advertisement
Holi Advertisement
spot_img

Related articles

*अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक- मानव सभ्यता के विकास में नारी का अतुलनीय योगदान*: *आलेख ख्याति प्राप्त शिक्षक जे०पी०...

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक- मानव सभ्यता के विकास में नारी का योगदान...

जीवन का सर्जन, श्रृंगार, विकास एवं ममता का आधार सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।

जीवन का सर्जन, श्रृंगार, विकास एवं ममता का आधार सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।डॉ...

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेषित की शुभकामनाएँ;...

महंगा हुआ सिलेंडर अभी महंगाई के और लग सकते हैं झटके!: अजय तिवाड़ी

महंगा हुआ सिलेंडर अभी महंगाई के और लग सकते हैं महंगाई के झटके: ईरान अमेरिका युद्ध का प्रभाव...