आनन्द प्रसाद घिल्डियाल बने अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष।
आज दिनांक 1 मार्च 2026 को राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरिश्चन्द्र के निर्देशानुसार सत्र 2025-26 के अभिभावक शिक्षक संघ का गठन किया गया । कार्यक्रम में अभिभावकों की सर्व सम्मति से श्री आनन्द प्रसाद घिल्डियाल अध्यक्ष, श्रीमती गीता लखेड़ा उपाध्यक्ष तथा श्रीमती शशि देवी को कोषाध्यक्ष चयनित किया गया

। महाविद्यालय शिक्षक अभिभावक संघ के सचिव डॉ. अनुराग शर्मा ने नवीन शिक्षक अभिभावक संघ के गठन हेतु दिशा निर्देश दिए तथा कार्यक्रम का संचालन किया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. दिवाकर बौद्ध जी ने महाविद्यालय की आख्या प्रस्तुत की तथा नवीन कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व अभिभावक संघ अध्यक्ष श्रीमती रमा कंडारी, श्री राजेश डबराल, वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक सुयाल, श्रीमती बीरा देवी, श्रीमती बिमला बिष्ट, श्रीमती पूजा देवी, श्री आशुतोष रावत, श्री सुमन नेगी, श्री जितेंद्र, श्री रोहन वेद, श्री अजय रावत, श्री संजय कंडारी, श्री रविन्द्र गुसाईं, अलंकृत, मयंक, गरिमा, संतोषी, आकृति तथा अनेक छात्र छात्रा उपस्थित रहे।




