राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में को संविधान दिवस के पावन अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संविधान दिवस, वंदे मातरम का 150 वा स्मरणोत्सव तथा युवा संसद तरुण सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोटद्वार के प्रथम नागरिक महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत मुख्य अतिथि तथा राजकीय इण्टर कालेज मठाली के प्रधानाचार्य विनोद सिंह रावत विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. विमल कुकरेती ने संविधान दिवस पर व्याख्यान प्रस्तुत किया तथा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की व्याख्या की। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरिश्चंद ने कार्यक्रम की जानकारी प्रस्तुत की तथा सभी अतिथियों का स्वागत किया। युवा संसद तरुण सभा की संयोजिका डॉ. कविता अहलावत ने युवा संसद की जानकारी प्रदान की। महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने युवा संसद कार्यक्रम में सत्ता पक्ष विपक्ष प्रश्नकाल, शून्यकाल, विधेयक पर चर्चा तथा विधेयक पारित होने का बहुत ही कुशल मंचन किया। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार से आए हुए जिला नोडल डॉ. अजीत सिरोही सर ने कार्यक्रम की प्रशंसा की। धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के वरिष्ट प्राध्यापक प्रो. अशोक कुमार मित्तल सर द्वारा दिया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन डॉ.अनुराग शर्मा द्वारा किया गया । डिस्कवर उत्तराखण्ड से अंबेश पंत जी तथा पहाड़ की वाणी से संदीप बिष्ट जी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ, पौधे,शॉल तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत तथा राष्ट्र गान का मंचन किया गया।कार्यक्रम में डॉ. गीता रावत, डॉ.इंदु मालिक,डॉ. दिवाकर बौद्ध, डॉ. विनय देवलाल, डॉ. ऊषा सिंह, डॉ.अंजू थपलियाल, डॉ दीप्ति मैठाणी,डॉ गीता, योग प्रशिक्षक अंकिता, श्री भारत सिंह रावत, शैलेश घनशैला, बलवंत सिंह नेगी, सुशील पटवाल, आशीष धीमान, जयदीप नेगी, सुमन नेगी, आशुतोष रावत, रविन्द्र, सन्नी नेगी, पवन, संजय कंडारी, जितेंद्र, रोहन, रानी, तथा अनेक छात्र छात्रा उपस्थित रहे।





