राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में जीवन में कौशल तथा प्रोत्साहन Life Skills and Motivation विषय पर संगोष्ठी का आयोजन |

Date:

Share post:

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में जीवन में कौशल तथा प्रोत्साहन Life Skills and Motivation विषय पर संगोष्ठी का आयोजन |


आज दिनांक 19अप्रैल 2025 को राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में राष्ट्रीय सेवा योजना तथा समाज शास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जीवन के कौशल तथा प्रोत्साहन विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया | संगोष्ठी में मुख्य वक्ता डॉ. रविंद्र कुमार सैनी (प्रो. तथा डीन हरिद्वार विश्वविद्यालय रूड़की) रहे | प्रो. सैनी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवियों तथा महाविद्यालय के छात्र/ छात्राओं को जीवन के विभिन्न कौशल की सविस्तार जानकारी प्रदान की तथा विभिन्न क्रिया कलाप भी कराए उन्होंने विभिन्न उदाहरणों के द्वारा सभी को प्रोत्साहित किया | राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता रावत शाह ने सभी स्वयं सेवियों तथा महाविद्यालय के छात्र/ छात्राओं को विभिन्न कौशल को अपनाकर कुशल बनने के लिए कहा उन्होंने वर्तमान समय को प्रतियोगिता का समय बताया और सफलता के लिए कौशलपूर्ण विकास पर जोर दिया | कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य संकाय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.


अनुराग शर्मा द्वारा किया गया | धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कविता अहलावत द्वारा दिया गया | संगोष्ठी में प्रो. अशोक कुमार मित्तल, डॉ. कविता अहलावत, श्री भारत सिंह रावत, श्रीमती गीता, अंजु थपलियाल, दीप्ति मैठाणी,कुसुम भंडारी, सुमन नेगी, रोहन, आशुतोष रावत, सन्नी, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी तथा महाविद्यालय के छात्र/ छात्रायें उपस्थित रहे |

Related articles

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का परीक्षाफल घोषित

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित है प्पी...

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट के विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से गुड़म स्टेट से तुंगनाथ तक...

शैक्षिक भ्रमण रिपोर्टस्थान: गुड़म स्टेट - कर्णप्रयाग – गोपेश्वर – चोपता – तुंगनाथदिनांक: 02 अप्रैल, 2026 राजकीय प्राथमिक विद्यालय...

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव,,,,,,,,,,,,,,,,, 1 अप्रैल 2026 को खंड शिक्षा...

“थप्पड़, तकरार और तंज!”, डोनाल्ड ट्रंप की मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए निशाना साधा।...