*मुख्यमंत्री धामी ने धारी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की* *खबरों की भीड़ से अलग, अलग खबर डाटकाम*

Date:

Share post:

मुख्यमंत्री ने धारी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की

सीएम ने स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और मंदिर समिति के पदाधिकारियों से की मुलाकात


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में आपदाग्रस्त क्षेत्रों का जायज़ा लेने के बाद व पौड़ी जिले स्थित धारी देवी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मां धारी देवी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद स्थानीय लोगों, मंदिर समिति के पदाधिकारियों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं से भी बातचीत की। उन्होंने लोगों का हालचाल जाना। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में प्रदेश सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। राहत व बचाव कार्य तेजी से करवाये जा रहे हैं।

धारी देवी मंदिर में दर्शन के बाद स्थानीय जनता और समिति पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया। इस दौरान उन्होंने तीर्थयात्रियों से भी मुलाक़ात की। यात्रियों ने चार धाम यात्रा व्यवस्था पर सरकार की खुले दिल से प्रशंसा की। इंदौर से आये श्रद्धालु संतोष पाठक ने कहा कि प्रदेश में आपदा के बावजूद यात्रा व्यवस्था काफ़ी अच्छी हैं। यात्री व्यवस्थाओं से खुश हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को हिन्दू हृदय सम्राट की संज्ञा देते हुए कहा कि वह बेहतर ढंग से प्रदेश की कमान संभाले हुए हैं।
इसके पश्चात मन्दिर परिसर का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने अलकनंदा नदी के दोनों तटों पर भू कटाव रोकने के लिए सुरक्षा दीवार निर्माण का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, एसएसपी लोकेश्वर सिंह, अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी आदि मौजूद रहे।

Related articles

श्रीनगर गढ़वाल:श्रीनगर: प्रारम्भ हुई सी०डी०एस० एवं एन०डी०ए० परीक्षा-2026,

श्रीनगर: प्रारम्भ हुई सी०डी०एस० एवं एन०डी०ए० परीक्षा-2026, आज दिनांक 12.04.2026 को जनपद पौड़ी के श्रीनगर क्षेत्र में सी०डी०एस०...

*एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 10 गैस गोदामों और प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण* *खाद्य तथा आपूर्ति विभाग की कवायद*

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 10 गैस गोदामों और प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण जनपद में एलपीजी गैस...

कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी के वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन ।

वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन । आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को वाणिज्य परिषद...

*कोटद्वार:राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य परिषद का गठन* ।

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य परिषद का गठन ।आज राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के वाणिज्य संकाय...