*मिनी स्टेडियम मोटाडाक कोटद्वार के धावक अनुज ने जीता रजत*

Date:

Share post:

मिनी स्टेडियम मोटाडाक कोटद्वार के धावक अनुज ने जीता रजत पदक
दिनांक 25 मई, 2026 को खेल विभाग चमोली एवं नंदा सेवा समिति नन्दानगर के सौजन्य से प्रथम नंदा पथ मैराथन बस स्टेशन से नन्दा धाम कुरूड़ तक आयोजित की गई, जिसमें 120 पुरूष तथा 75 युवतियों ने प्रतिभाग किया पुरूष वर्ग में ग्राम रामणी के विजय सिंह ने प्रथम, अनुज नेगी कोटद्वार ने द्वितीय, बागेश्वर के ज्ञान बाबू ने तृतीय, रितुल परिहार ने चतुर्थ तथा आदित्य ने पंचम स्थान प्राप्त किया तथा महिला ओपन वर्ग में हरिद्वार की रोबिन वर्मा ने प्रथम, दिया रावत ने द्वितीय, दिया मेहरा ने तृतीय, रोशनी ने चतुर्थ तथा दिक्षा ने पंचम स्थान प्राप्त किया।
अनुज की उपलब्धि पर उनके पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य डाक्टर महावीर बिष्ट शारीरिक शिक्षक श्री सिद्धार्थ कोटनाला , पार्षद सौरभ नौडियाल , स्पोर्ट्स स्टेडियम इंचार्ज श्याम डांगी जी व शाहिद मुकेश बिष्ट खेल अकादमी के एथलेटिक कोच तालिब खान ने खुशी जाहिर की है l जनता इंटरकालेज मोटाडाक के खेल मैदान में ही अनुज अपनी ट्रेनिंग करते है और कई मर्तबा विभिन्न दौड़ो में प्रतिभाग करते रहते हैं , खेल मैदान के अन्य खिलाड़ियों में भी हर्ष उल्लास की लहर है l
उक्त प्रतियोगिता में प्रथम स्थान से पांचवें स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्राफी एवं मैडल खेल विभाग चमोली द्वारा प्रदान किये गये, पुरस्कार वितरण मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दौलत सिंह बिष्ट एवं मा0विधायक थराली श्री भूपाल राम टम्टा, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बीना देवी रौतेला, जेष्ठ प्रमुख श्री कृपाल सिंह बिष्ट, सेवा निवृत्त कर्नल हरेन्द्र सिंह रावत के द्वारा प्रदान किये गये, इस अवसर पर खेल विभाग के दिनेश बिष्ट, अतुल कुमार, नन्दा सेवा समिति के पदाधिकारी, चिकित्सा, पुलिस, युवा कल्याण विभाग व शिक्षा विभाग के कार्मिक भी मौजूद रहे

Related articles

*कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा उत्तीर्ण की* ...

कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धान की फसल पर तना छेदक कीड़े का प्रकोप, कृषि विभाग ने किसानों को दवा के छिड़काव...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड व भाबर क्षेत्र में खड़ी धान की फसल में तना छेदक कीड़ा...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर उक्रांद की कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6:30 बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये और केंडल...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6,30बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये...

*अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि*

अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्षा...