*मदद को उठे हाथ: पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने नीबू चौड़ की आग से झुलसी महिला को अस्पताल जाकर दी आर्थिक सहायता, पूर्व सैनिकों की अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत के नेतृत्व में सराहनीय पहल*

Date:

Share post:

आग ने झुलसाया शरीर, पूर्व सैनिकों ने दिया हौसले का मरहम

तीन दिन पूर्व निंबूचौड़ में खाना बनाते समय आग की चपेट में आने से झुलसी महिला को पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार के सदस्यों ने दी आर्थिक मदद। समिति ने अन्य संगठनों से भी महिला की मदद के लिए आगे आने की अपील की। इस दौरान समिति ने अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों का भी हाल जाना। समिति के अध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह रावत ने बताया कि भाबर क्षेत्र के अंतर्गत निंबूचौड़ में घर में खाना बताते समय संगीता देवी झुलस गई थी। गंभीर हालत में स्वजनों ने उसे राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया। बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिसके कारण महिला के स्वजनों को दवा व अन्य स्वास्थ्य सेवा लेने में परेशानी हो रही थी। बताया कि समिति ने महिला को 15 हजार पांच सौ रुपये की आर्थिक मदद दी है। साथ ही यदि महिला व उनके स्वजनों को आगे भी मदद की आवश्यकता पड़ी तो समिति उनके साथ खड़ी रहेगी। वहीं, समिति के सदस्यों ने बेस अस्पताल में चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की भी जानकारी दी। कहा कि बेस अस्पताल में प्रत्येक मरीज को बेहतर सुविधा मिलें इसके लिए शासन-प्रशासन को गंभीरता से कार्य करना चाहिए। इस मौके पर मेहरबान सिंह, देवेंद्र बिष्ट, अंसुया प्रसाद सेमवाल, अंसुया प्रसाद गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

कोटद्वार बेस अस्पताल में आग से झुलसी महिला को आर्थिकी मदद देते समिति के सदस्य।

महेंद्र पाल सिंह रावत
अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति।

Related articles

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का परीक्षाफल घोषित

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित है प्पी...

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट के विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से गुड़म स्टेट से तुंगनाथ तक...

शैक्षिक भ्रमण रिपोर्टस्थान: गुड़म स्टेट - कर्णप्रयाग – गोपेश्वर – चोपता – तुंगनाथदिनांक: 02 अप्रैल, 2026 राजकीय प्राथमिक विद्यालय...

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव,,,,,,,,,,,,,,,,, 1 अप्रैल 2026 को खंड शिक्षा...

“थप्पड़, तकरार और तंज!”, डोनाल्ड ट्रंप की मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए निशाना साधा।...