*बेसहारा बच्चों को मुख्य धारा से जोडे़ सिविल जज* *अलग खबर डाटकाम*

Date:

Share post:

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वा

बेसहारा बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ें: सिविल जज
मा. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के निर्देशन पर आज जिला न्यायालय परिसर पौड़ी में “साथी” अभियान के अंतर्गत एक विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी एवं सिविल जज अकरम अली ने समिति के सदस्यों को निर्देश दिये कि अभियान के तहत ऐसे बच्चे, जिनके माता-पिता नहीं हैं, जो परित्यक्त हैं, जो बाल संरक्षण संस्थाओं में या अन्य संरक्षण गृहों में रह रहे हैं, उन्हें या इसी प्रकार के अन्य बच्चों को चिन्हित कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ें। साथ ही ऐसे बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज बनाने में सहायता करें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का भी लाभ ऐसे बच्चों को उपलब्ध करायें। उन्होंने सदस्यों को उनके दायित्वों के प्रति गंभीरता से कार्य करते हुए साथी अभियान को सफल बनाने और संबंधित बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।


बैठक में पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेंद्र सिंह राणा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश कुंवर, मुख्य शिक्षाधिकारी नागेंद्र बर्तवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी अरविंद कुमार, तहसीलदार पौड़ी दीवान सिंह राणा, नायब तहसीलदार श्रीनगर दीपक भंडारी, अधीक्षिका राजकीय संप्रेषण गृह किशोर गडोली मीना नेगी, जिला बाल संरक्षण इकाई से प्रज्ञा नैथानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related articles

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...

वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुआ महायज्ञ

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्वकर्मा दिवस

पौड़ी गढ़वाल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में विश्वकर्मा दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर...