श्री बालाजी मन्दिर सेवक समिति कोटद्वार का 50 सदस्यीय दल श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन कर सकुशल कोटद्वार पहुँचा
श्री बालाजी मन्दिर सेवक समिति कोटद्वार का 50 सदस्यीय दल श्री माता वैष्णो देवी दर्शन कर बुद्धवार को सकुशल कोटद्वार पहुँचा
यात्रा दल के प्रमुख सुशील भाटिया ने बताया कि 03 अक्टूबर को हरिद्वार से रेल कैन्सिल होने की वजह से बस द्वारा माता वैष्णो देवी यात्रा शुरू करी। 03 अक्टूबर को सभी भक्तजनो ने दोपहर मे श्री बालाजी महाराज को दरखास्त लगाकर बस से यात्रा की शुरुआत करी 04 अक्टूबर को प्रातः 7;30 बजे कटरा पहुँचे। मौसम खराब होने के कारण श्राइन बोर्ड ने 5,6,7 अक्टूबर के लिए यात्रा बंद कर दिये के चलते। सभी भक्तजन श्री वैष्णौ देवी श्राइन बोर्ड की निहारिका काम्प्लेक्स मे तैयार होकर 10:30 बजे माता रानी के दर्शन के लिए माता रानी के जयकारे लगाते हुए पैदल चढाई शुरू करी। शाम 4 बजे सभी भक्तजनो ने माता रानी के भवन पहुँच कर माता वैष्णौ रानी के मंगलमय दर्शन कर माता रानी से सभी के लिए सुख समृद्धि, खुशहाल जीवन की कामना की। उसके बाद सभी भक्तजन रोपवे बंद होने के कारण पैदल भैरो बाबा के दर्शन के लिए चढाई चढ़कर भैरो बाबा के दर्शन कर वापसी कटरा के लिए प्रस्थान किया। 05 अक्टूबर को सभी भक्तजनो ने ओटो से जाकर माता रानी के परम भक्त श्री धर बाबा और भूमिका मन्दिर के दर्शन कर भूमिका मन्दिर मे माता रानी के सुन्दर भजनो का गुणगान कर कीर्तन किया।शाम को सभी भक्तजन श्राइन बोर्ड के आशीर्वाद भवन मे आकर रात्रिविश्राम किया ।अगले दिन सभी भक्तजन बस से रियासी जिले मे स्थित चामुण्डा माता मंदिर, सियाड बाबा के दर्शन किए उसके बाद चिल्ड्रन पार्क, धनसर बाबा मे गुफा मे विराजमान भोलेनाथ बाबा के दर्शन कर नौ देवी गुफा मन्दिर मे पिण्डी रूप मे नौ देवियो के दर्शन कर,जीतो बाबा, पिकनिक स्पॉट पर मौज मस्ती कर वापसी आशीर्वाद भवन पहुंच रात्रिविश्राम किया।अगले दिन शिवखोड़ी की यात्रा बंद होने के कारण बस से जम्मू के लिए प्रस्थान कर कोल कढोली माता ,तिरुपति बालाजी के दर्शन कर हरि पैलेस, रघुनाथ मन्दिर के दर्शन कर जम्मू भ्रमण करके रात्रि को रेल से नजीबाबाद के लिए प्रस्थान कर बुद्धवार सुबह कोटद्वार पहुंचे
यात्रा दल में सुशील भाटिया,सुनील अग्रवाल, सतेश्वरी गुसाई,सुनीता ध्यानी,विधाता,सुमन,पूनम,कुसुम पटवाल, सुलोचना,नत्थी,बाल मुकुल ध्यानी,दिनेश,देवेन्द्र, मुन्नी देवी,गोदाम्बरी देवी,संगीता,जमोत्री देवी,बबीता,सुबोधनी देवी,पूजा भारद्वाज,सुशील भारद्वाज,सुनीता गुसाई, उर्मिला,देवेश्र्वरी,वसुधा देवी,मालती भण्डारी,आशा रावत, माधुरी रावत,अनुसूया, रिताम्बरी बीरा देवी,रेखा रमोला,प्रेमा,सुमन्ती, शीला,माहेश्वरी,अनीता,भारती,गीता शाह,कविता,ललिता रावत, चन्द्रपाल, काजल,शौर्य, लखन सिंह, मनोहरी,सालिक,संतोषी, गीता रावत आदि भक्तजन सम्मिलित रहे






