*पैराशूट रेजिमेंट स्पेशल फोर्स संगठन कोटद्वार की एक महत्वपूर्ण बैठक आदर्श पब्लिक स्कूल पदमपुर में आयोजित हुई* *अलग खबर डाटकाम*

Date:

Share post:

आज पैराशूट रेजिमेंट स्पेशल फोर्स संगठन कोटद्वार की बैठक आदर्श पब्लिक स्कूल पदमपुर में आहुत की गई, जिसमें सरकार द्वारा पिछले साढ़े साल के विकास पर चिंता व्यक्त की गई।
संगठन के माननीय सदस्यों ने कहा कि सरकार द्वारा कोटद्वार की सम्मानित जनता से जो वायदे किए गए थे अभी 3.5 बर्ष केवल कुछ मुद्दों पर कार्य हुआ। जो मात्र 10% कार्य हुआ। अब 1.5 बर्ष में क्या यह लम्बित मुद्दों का समाधान होगा या फिर घोषणाएं तक सीमित रहेगा। निचे दिए प्रश्न मार्क कब तक हटेंगे कोटद्वार की जनता कब तक रैली -धरना प्रदर्शन कर रोड़ों पर रहेगी। कोटद्वार की जनता अब वायदे कर भर्मित न किया जाए बल्कि उनके मूल अधिकारों की रक्षा करना सुनिश्चित किया जाए।

  1. कोटद्वार को जिला बनाया जायेगा..??
  2. राजा भरत की जन्मस्थली कण्वाश्रम क्षेत्र को राष्ट्रीय तीर्थ क्षेत्र घोषित किया जाएगा व एक अलग पहचान के साथ साथ म्यूजियम का निर्माण..??
  3. कोटद्वार को ‘स्मार्ट सिटी’ बनाना..??
  4. बाईपास व लैसडॉन के लिये नये रूट का निर्माण ताकि नगर से गुजरने वाले ट्रैफिक को बाहर से बाहर निकाला जा सके..??
  5. मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण करना.. मोटर नगर गड्ढा पिछले १४ सालों से लम्बित.??
  6. शहर के सार्वजनिक स्थानों में मुफ्त वाई फाई की व्यवस्था करना…??
  7. महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए महिला थाना की स्थापना करना एवं नगर निगम में सी.सी. टी.वी. युक्त करना…??
  8. कोटद्वार के सभी प्रमुख मागों पर स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था करना कुछ हद तक कोशिश
  9. ई-स्मार्ट पुलिस स्टेशन व पुलिस चौकियों का निर्माण…??
  10. शहर में सीवरेज सिस्टम नालियों का एस.टी.पी. का निर्माण करना..??
  11. सी.एन.जी. स्टेशन की स्थापना कराना..??
  12. मातृ शक्ति को सुरक्षा की गारंटी के साथ साथ लव जिहाद मुक्त कोटद्वार देना..? उल्टा लिव इन रिलेशनशिप कानून लागू कर बढ़ावा दिया जा रहा है।
  13. कोटद्वार के नेशनल हाईवे का निर्माण पूरा कराना…!!!!
  14. वाजार व रोजगार दोनों को मजबूती प्रदान करने हेतु प्रयास करना:- लालढांग चिल्लर खाल मार्ग लम्बित, कंण्व आश्रम का सौंदर्यीकरण नहीं व मोटर नगर बस स्टैंड लम्बित कर (50,000) पचास हजार युवाओं का बेरोजगार राह देख रहा है।
  15. कोटद्वार पी.जी. कालेज में छात्रावास का निर्माण ..?? एवं मेडिकल कालेज ..?? एवं केन्द्रीय विद्यालय के लिये जमीन उपलब्ध कराना [✓]
  16. कोटद्वार में हेलीपैड का निर्माण कराना…??
  17. नए व माडर्न बस अड्डे का निर्माण – निर्माणाधीन ✓
  18. नगर को नई रेल सेवाओं से जोड़ने हेतु प्रयास करना एवं रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास एवं पुन निर्माण करना…??
  19. कोटद्वार के स्वास्थ्य क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करना एवं सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का विकास, डाक्टर व कर्मचारियों की कमी को दूर कर स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढिकरण करना…? 54 डाक्टरों की पोस्ट में से 23 डाक्टर हैं और स्टाफ की कमी है।
  20. समय समय पर प्रत्येक क्षेत्र में नियमित स्वास्थ्य शिविर लगवाना यह सब राजनैतिक भीड़ जुटाने में और देहरादून रिफर के लिए मात्र है…!!!
  21. कोटद्वार में नई डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण करवाना- मात्र एक लाईब्रेरी का उद्घाटन किया है।
  22. खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक वर्ष ‘विधायक खेल कुंभ’ का आयोजन करना..??
  23. रोजगार की दिशा में प्रतिवर्ष कम से कम 2 रोजगार मेलों का…!!!
  24. मोटर नगर बस स्टैंड निर्माणाधीन को लंबित हुए 13 साल बाद भी उल्टा ठेकेदार को जनता के टैक्स से 24 करोड़ की पिनैल्टी ठीक से न्यायालय में पैरवी न करना भी प्रश्नचिन्ह लगाता है।अब उसे कोई पूरा नहीं कर सकता है तो 14 साल बाद उस गड्ढे में मिट्टी भर कर सभी प्रतिनिधियों की नाकामी का सबूत मानकर टैक्सी पार्क बना दिया जाना चाहिए।
    सरकार से अपेक्षा रखते हैं कि आपके द्वारा किए गए वायदे धरातल जल्द दिखे, कोटद्वार की जनता के साथ बिस्वासघात न किया जाए।
    धन्यवाद।
    मीडिया प्रभारी पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोटद्वार।
Holi advertisement
Holi Advertisement
spot_img

Related articles

*अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक- मानव सभ्यता के विकास में नारी का अतुलनीय योगदान*: *आलेख ख्याति प्राप्त शिक्षक जे०पी०...

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक- मानव सभ्यता के विकास में नारी का योगदान...

जीवन का सर्जन, श्रृंगार, विकास एवं ममता का आधार सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।

जीवन का सर्जन, श्रृंगार, विकास एवं ममता का आधार सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।डॉ...

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेषित की शुभकामनाएँ;...

महंगा हुआ सिलेंडर अभी महंगाई के और लग सकते हैं झटके!: अजय तिवाड़ी

महंगा हुआ सिलेंडर अभी महंगाई के और लग सकते हैं महंगाई के झटके: ईरान अमेरिका युद्ध का प्रभाव...