पेयजल से संबंधी शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, जारी किए कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर

Date:

Share post:

पेयजल से संबंधी शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, जारी किए कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर आगामी ग्रीष्म ऋतु को मध्यनजर रखते हुए पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए उत्तराखंड जल संस्थान पौड़ी, कोटद्वार व जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी, उपाध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन गिरीश गुणवंत ने कहा कि गर्मियों के सीजन में पेयजल की समस्या को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित किए गये हैं। उन्होंने कहा कि आम जनमानस पेयजल की शिकायत कंट्रोल रूम में दर्ज करा सकते हैं। जिससे उन क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर का कंट्रोल रूम विकास भवन में स्थापित किया गया है, कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 01346-222015, 8755069272, 9997186712, 8477873030 पर आम जनमानस पेयजल की शिकायत दर्ज कर सकते हैं। वहीं नगर निकाय पौड़ी, श्रीनगर, थलीसैंण, जोंक तथा विकासखंड पौड़ी, बीरोंखाल, खिर्सू, एकेश्वर, कोट, पाबौ, पोखड़ा, कल्जीखाल व थलीसैंण के लिए उत्तराखंड जल संस्थान पौड़ी में कंट्रोल स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष नंबर 01368-222015, 8755069272, 9997186712, 8477873030 जारी किया गया है। जबकि नगर निकाय कोटद्वार, दुगड्डा व सतपुली और विकासखंड द्वारीखाल, दुगड्डा, यमकेश्वर, रिखणीखाल, जयहरीखाल और नैनीडांडा के लिए उत्तराखंड जल संस्थान कोटद्वार में कंट्रोल रूम बनाया गया है, कंट्रोल के दूरभाष नंबर 01382-222219, 6399322568, 9917534516 पर इन क्षेत्रों के लोग पेयजल की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Related articles

श्रीनगर गढ़वाल:श्रीनगर: प्रारम्भ हुई सी०डी०एस० एवं एन०डी०ए० परीक्षा-2026,

श्रीनगर: प्रारम्भ हुई सी०डी०एस० एवं एन०डी०ए० परीक्षा-2026, आज दिनांक 12.04.2026 को जनपद पौड़ी के श्रीनगर क्षेत्र में सी०डी०एस०...

*एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 10 गैस गोदामों और प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण* *खाद्य तथा आपूर्ति विभाग की कवायद*

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 10 गैस गोदामों और प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण जनपद में एलपीजी गैस...

कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी के वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन ।

वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन । आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को वाणिज्य परिषद...

*कोटद्वार:राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य परिषद का गठन* ।

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य परिषद का गठन ।आज राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के वाणिज्य संकाय...