पेयजल को लेकर कंट्रोल रुम में आने वाली प्रत्येक शिकायत को गम्भीरता से लें: जिलाधिकारी अलग खबर डाटकाम उत्तराखण्ड का लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट

Date:

Share post:

पेयजल को लेकर कंट्रोल रुम में आने वाली प्रत्येक शिकायत को गम्भीरता से लें: जिलाधिकारी

पेयजल की समस्याओं के लिए विकास भवन, जल संस्थान कार्यालय पौड़ी व कोटद्वार में स्थापित हुए कंट्रोल रूम

ग्रीष्मकाल में पेयजल की निर्बाध आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जिला कार्यालय में वी0सी0 के माध्यम से पेयजल व जल संस्थान के सभी विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्हांेने निर्देश दिये कि पेयजल को लेकर कंट्रोल रुम में आने वाली प्रत्येक शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रीष्मकाल में पेयजल आपूर्ति की निरंतरता को बनाये रखने के लिए पम्पिंग की समयसीमा को बढ़ना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पम्प ऑपरेटर की समस्या और पम्प के खराब होने जैसी शिकायत न आने पाये। उन्होने जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रीष्मकाल में पेयजल की निर्बाध आपूर्ति नहीं होने के कारण प्रभावित ऐसे सम्भावित सभी 289 गांवों में पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करना सुनिश्चित करें। उन्होेंने पेयजल की समस्या के त्वरित निस्तारण हेतु मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित टास्क फोर्स को स्थिति पर निरंतर नजर बनाये रखने के निर्देश दिये हैं।

उन्हांेने जल संस्थान व जल निगम के अधिकारियों को जनपद क्षेत्रातंर्गत पेयजल समस्याओं की शिकायतों को प्राप्त करने व उसके त्वरित समाधान हेतु पौड़ी व कोटद्वार में बनाये गये कन्ट्रोल रुम को सक्रिय रखने के निर्देश दिये हैं। उन्हांेने बताया कि चार नगरों यथा पौड़ी, श्रीनगर, थलीसैंण व जोंक के साथ-साथ 09 विकासखण्डों यथा पौड़ी, बीरोंखाल, खिर्सू, एकेश्वर, कोट, पाबौ, पोखडा, कल्जीखाल व थलीसैंण के लिए जल संस्थान कार्यालय पौड़ी में कन्ट्रोल रुम स्थापित किया गया है, जिसके सम्पर्क नम्बर-01368222015, 8755069272, 9997186712, 8477873030 पर पेयजल सम्बंधी शिकायतें दर्ज करायी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि तीन नगर निकायों कोटद्वार, दुगड्डा व सतपुली सहित 06 विकासखण्डों, द्वारीखाल, दुगड्डा, यमकेश्वर, रिखणीखाल, जयहरीखाल व नैनीडांडा के लिए जल संस्थान कार्यालय कोटद्वार में कन्ट्रोल रुम की स्थापना की गयी है, जिसके सम्पर्क नम्बर-01382222219, 6399322568, 9917534516 पर आम नागरिक पेयजल सम्बंधी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय कन्ट्रोल रुम विकास भवन पौड़ी में स्थापित किया जा चुका है, जिसके सम्पर्क नम्बर-01368222970, 7456983864, 9895978117, 9897597742, 8126326610 हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि कन्ट्रोल रुम में आने वाली आमजनों की कुछ शिकायतें मांग आधारित हो सकती हैं, जिनका त्वरित एवं शीघ्र निस्तारण कर पाना सम्भव नहीं होता है। उन्होंनेे ऐसी शिकायतों को संजीदगी के साथ सुनते हुए इन्हें पृथक से शिकायत पंजिका में दर्ज करना सुनिश्चत करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल के अलावा जल संस्थान व जल निगम के अन्य विभागीय अधिकारी वी0सी0 के माध्यम से उपस्थित थे।

Related articles

श्रीनगर गढ़वाल:श्रीनगर: प्रारम्भ हुई सी०डी०एस० एवं एन०डी०ए० परीक्षा-2026,

श्रीनगर: प्रारम्भ हुई सी०डी०एस० एवं एन०डी०ए० परीक्षा-2026, आज दिनांक 12.04.2026 को जनपद पौड़ी के श्रीनगर क्षेत्र में सी०डी०एस०...

*एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 10 गैस गोदामों और प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण* *खाद्य तथा आपूर्ति विभाग की कवायद*

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 10 गैस गोदामों और प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण जनपद में एलपीजी गैस...

कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी के वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन ।

वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन । आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को वाणिज्य परिषद...

*कोटद्वार:राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य परिषद का गठन* ।

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य परिषद का गठन ।आज राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के वाणिज्य संकाय...