पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने बेस चिकित्सालय में आग से बुरी तरह झुलसी महिला को बेहतरीन इलाज देकर नया जीवन देने वाले अस्पताल के अधिकारियों डाक्टरों तथा स्टाफ की सराहना करते हुए उनको सम्मानित करने के लिए प्रदेश के सीएम और स्वास्थ्य मंत्री को भेजा ज्ञापन

Date:

Share post:

कोटद्वार नगर जोकि गढ़वाल का प्रवेश द्वार है तथा हमारी गरिमामयी भारतीय सेना के पूर्व सैनिक तथा उनके परिजन भारी तादाद में निवास करते हैं, पूर्व सैनिक संघर्ष समिति तथा उनके यशस्वी संघर्ष के प्रतीक अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत कोटद्वार के हित के लिए सबसे अधिक संधर्ष करने वाले संगठन के अध्यक्ष हैं विगत दिवस ज्ञजब आग से झुलस कर गंभीर रूप से एक महिला को राजकीय बेस चिकित्सालय लाया गया तो उक्त महिला के परिवार तथा परिचित चिंता में थे हालत बहुत खराब हो रही थी लेकिन राजकीय बेस चिकित्सालय के अनुभवी तथा कुशल डाक्टरों तथा सहयोगी स्टाफ़ ने जीतोड़ मेहनत की तथा उक्त महिला के जीवन को बचाने में सफल रहे पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने अलग खबर डाटकाम को जानकारी देते हुए बताया कि कोटद्वार के हर जरूरतमंद नागरिक के जीवन संघर्ष में उनका संगठन सदैव अग्रणी रहा है

तथा उक्त महिला के स्वास्थ्य को लेकर वे स्वयं तथा उनके संगठन के सदस्य लगातार अस्पताल के अधिकारियों तथा डाक्टरों के सम्पर्क में रहे तथा डाक्टरों का भरोसा मेहनत तथा कुशलता का परिणाम था कि उक्त महिला को डाक्टरों की मेहनत तथा कुशलता से नया जीवन मिला। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने राजकीय बेस अस्पताल के अधिकारियों डाक्टरों तथा सहयोगी स्टाफ की मेहनत की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि राजकीय बेस अस्पताल के डाक्टरों ने चमत्कार किया है तभी डाक्टरों को पृथ्वी पर ईश्वर का प्रतिनिधि कहा जाता है, पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन पत्र प्रेषित कर राजकीय बेस अस्पताल के कुशल अधिकारियों योग्य और कुशल चिकित्सकों तथा सहयोगी स्टाफ को सम्मानित करने की मांग करते हुए ज्ञापन प्रेषित किया है।

दिनांक 12 फरवरी 2025 को पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार द्वारा मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार, स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव, उत्तराखंड सरकार को देहरादून को ज्ञापन प्रेषित किए गए।

जिसके माध्यम से बेस हॉस्पिटल कोटद्वार के द्वारा श्रीमती संगीता देवी जो की लगभग 75 प्रतिशत से ज्यादा जली हुई महिला का सफल इलाज किया गया जो अत्यंत पीड़ा दायक स्थिति मे बेस हॉस्पिटल पहुंची थी जब पूरा परिवार उनके बचने की उम्मीद छोड़ चुका था। यह बेस हॉस्पिटल कोटद्वार के डॉक्टर्स, नर्स और पूरे स्टाफ के समर्पण, व्यावसायिक कुशलता और दयालुता का एक असाधारण उदाहरण है।

 पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का दिल से आभार प्रकट करती है। हॉस्पिटल स्टाफ की ऐसी सेवाएं कही न कही ईश्वरीय वरदान से कम नहीं है। जो हॉस्पिटल स्टाफ के द्वारा गरीब परिवारों के इस मुश्किल समय को बहुत आसान बना देता है।

समिति शासन प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि बेस हॉस्पिटल कोटद्वार के डॉक्टर्स और स्टाफ को उनके *उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाना चाहिए*।  इस अवसर पर समिति के श्री गोपाल सिंह नेगी सुरक्षा निरीक्षक, श्री ठाकुर सिंह जी, उपाध्यक्ष, श्री सुरेंद्र सिंह जी उपाध्यक्ष, श्री नरेश मालासी सदस्य उपस्थित थे। 

अध्यक्ष, महेन्द्र पाल सिंह रावत
पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार।

Related articles

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय न• 6 में निशुल्क दन्त चिकित्सा परीक्षण व दन्त स्वच्छता जागरूकता शिविर

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय न• 6 में निशुल्क दन्त चिकित्सा परीक्षण व दन्त...

*राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी आयोजित, जिसमें सतत विकास व हरित हिमालयी वृद्धि पर होगी गहन चर्चा*।

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी आयोजित, जिसमें सतत विकास व हरित हिमालयी वृद्धि पर...

*सैनिक विधवा: सम्मान और न्याय की लड़ाई .आलेख महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति* *अलग खबर डाटकाम*

सैनिक विधवा: सम्मान और न्याय की लड़ाई .. वर्दी उसने नहीं पहनी, लेकिन सबसे लंबी लड़ाई उसी की है ...

*स्वच्छता: व्यक्ति से राष्ट्र तक का अनुशासन पर्वएक शैक्षिक एवं सामाजिक चिंतनलेखक: राजीव थपलियाल, प्रधानाध्यापकरा.प्रा.वि. मेरूड़ा, विकासखंड – जयहरीखाल, पौड़ी गढ़वाल*

स्वच्छता: व्यक्ति से राष्ट्र तक का अनुशासन पर्वएक शैक्षिक एवं सामाजिक चिंतनलेखक: राजीव थपलियाल, प्रधानाध्यापकरा.प्रा.वि. मेरूड़ा, विकासखंड -...