*पूर्व सैनिक संघर्ष समिति की महत्वपूर्ण बैठक महेन्द्र पाल सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई आयोजित* *अलग खबर डाटकाम*

Date:

Share post:

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति की महत्वपूर्ण बैठक महेन्द्र पाल सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई आयोजित: कोटद्वार के हितों के लिए सड़क से लेकर हुक्मरानों के दरबार तक कोटद्वार की जनता के हित के लिए आंदोलन करने वाले गरिमामयी भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सेनानियों के संगठन पूर्व सैनिक संघर्ष समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत के नेतृत्व में आयोजित हुई जिसमें कोटद्वार की लाइफ लाइन कहलाने वाले लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग को व्यापक जनहित में बनाने की मांग सरकार से की गई अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने कहा कि अंग्रेजों के जमाने के वन कानून की आड़ में कोटद्वार की दो लाख की आबादी को इस महत्वपूर्ण सड़क से वंचित रखा जा रहा है उन्हौने कहा कि यदि सात किलोमीटर का एलीवेटेड मार्ग बना दिया जाये तो ना तो वन्य जीव परेशान होंगे ना ही यातायात बाधित होगा उन्होंने उत्तराखण्ड सरकार से यथाशीघ्र लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण की मांग की साथ ही आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को पूर्व सैनिक संघर्ष समिति किसी विद्यालय में भव्य और गरिमामयी माहौल में मनायेगी यह भी निर्णय लिया गया। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने इसके अतिरिक्त सरकारी दुकानों वाले खाद्यान कार्डों के नवीनीकरण वैरिफिकेशन के लिए दी गई डेडलाइन को पन्द्रह सितम्बर तक बढाने तथा कोटद्वार तहसील में कोटद्वार वासियों की सुविधा के लिए आय प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु चार काउंटर और खोले जाने की मांग की गई।

Holi advertisement
Holi Advertisement
spot_img

Related articles

*अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक- मानव सभ्यता के विकास में नारी का अतुलनीय योगदान*: *आलेख ख्याति प्राप्त शिक्षक जे०पी०...

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक- मानव सभ्यता के विकास में नारी का योगदान...

जीवन का सर्जन, श्रृंगार, विकास एवं ममता का आधार सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।

जीवन का सर्जन, श्रृंगार, विकास एवं ममता का आधार सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।डॉ...

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेषित की शुभकामनाएँ;...

महंगा हुआ सिलेंडर अभी महंगाई के और लग सकते हैं झटके!: अजय तिवाड़ी

महंगा हुआ सिलेंडर अभी महंगाई के और लग सकते हैं महंगाई के झटके: ईरान अमेरिका युद्ध का प्रभाव...