पूर्व सैनिक महेन्द्र पाल सिंह रावत को महापौर पद पर आवंटित हुआ गैस सिलेंडर चुनाव चिन्ह : गरिमामयी भारतीय सेना से सेवा निवृत पूर्व सैनिक महेन्द्र पाल सिंह रावत को निर्वाचन आयोग से गैस सिलेंडर का चुनाव निशान मिला है गैस सिलेंडर को चुनाव निशान मिलने के संदर्भ में खुशी जताते हुए नगर निगम कोटद्वार से महापौर पद के प्रत्याशी महेन्द्र पाल सिंह रावत ने कहा कि गैस सिलेंडर हमारे घरों में एक सबसे महत्वपूर्ण उपयोग होने वाली वस्तु है तथा हर घर से सीधे जुडाव रखता है। इसी तरह एक पूर्व सैनिक होने के नाते राष्ट्रवाद कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी हमारे रग रग में है, पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने कहा कि मैं नकारात्मक राजनीति का हमेशा विरोध करता रहा हूँ, मैं पार्टियों की नीतियों और कार्यशैली पर ही प्रश्न उठाऊँगा, व्यक्ति तो आते जाते रहते हैं, महेन्द्र पाल सिंह रावत ने कहा कि क्या कांग्रेस और भाजपा जनता के हित के लिए चुनाव लड़ रहे हैं? बिल्कुल नही कोटद्वार में पहले नगर पालिका तथा अब नगर निगम में काग्रेस, भाजपा ने ही शासन किया और कोटद्वार को उपहार स्वरूप अतिक्रमण से लबालब सड़क, सफाई की बदहाल स्थति भ्रष्टाचार के सिवाय कुछ नही दिया नगर पालिका और अब नगर निगम भ्रष्टाचार के अखाड़े बन कर रह गये, नगर पालिका और अब नगर निगम के कर्मचारी और पार्षद भ्रष्टाचार में जेल की हवा काटकर आये हैं और मुकदमे झेल रहे हैं, भ्रष्टाचार के समर्थक किसी भी हाल में नही चाहते कि एक ईमानदार पूर्व सैनिक कोटद्वार नगर निगम में महापौर की कुर्सी पर बैठ। कोटद्वार नगर निगम से महापौर पद के प्रत्याशी महेन्द्र पाल सिंह रावत ने कहा कि नगर निगम तथा पूर्व में नगर पालिका के दौरान भाजपा कांग्रेस अपनी एक उपलब्धि बताये जिसको लेकर वे जनता के बीच जा रहे हैं ? कोटद्वार को कांग्रेस और भाजपा ने केवल समस्याओं के सिवाय कुछ नही दिया है। कोटद्वार में एक पार्किंग स्थल तक नही है, सीवरेज को लेकर ना कोई सोच है ना कार्ययोजना। और सबसे दुखद पहलू हिंदू समाज जहाँ मृत्योपरांत अपने प्रियजनों का अंतिम संस्कार करते हैं वह मुक्ति धाम कांग्रेस और भाजपा ने शहर भर की गंदगी फेंकने का अड्डा बना रखा है क्योंकि इससे हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस नही पंहुचती, कोटद्वार नगर निगम से महापौर पद के प्रत्याशी महेन्द्र पाल सिंह रावत ने कहा है कि नगर निगम महापौर पद पर कोटद्वार की जनता को अपने सुख दुःख में साथ देने वाला ईमानदार कार्य करने वाला तथा विकास की सोच रखने वाले व्यक्ति का चुनाव करना है, हम इन चुनाव में देश का प्रधानमंत्री या राज्य का मुख्यमंत्री नही चुनने जा रहे हैं अत: दल दल की राजनीति की जगह योग्य व्यक्ति का चुनाव करें जो नगर निगम कोटद्वार से भ्रष्टाचार की सफाई करे, कोटद्वार की सफाई करे, कोटद्वार की जनता को अतिक्रमण मुक्त सड़क दे, पार्किंग दें। हम कोटद्वार वासियों के साथ मिलकर भाजपा कांग्रेस की देन राजकीय बेस अस्पताल को रेफरल सैंटर की जगह जीवन बचाने में सहायक जीवन रक्षक उपकरणों से सुसज्जित अस्पताल बनवाने के लिए संघर्ष करेंगे, कोटद्वार को शिक्षा का केंद्र बनाने के लिए संघर्ष करेंगे, युवाओं को नशे से दूर रहने वाले वातावरण को विकसित करेंगे पूर्व सैनिक तथा कोटद्वार नगर निगम से महापौर पद के प्रत्याशी महेन्द्र पाल सिंह रावत ने कहा है कि इन चुनावों में कोटद्वार की जनता दल दल की राजनीति की जगह योग्यता को संघर्ष को ओर ईमानदार व्यक्ति का चुनाव करेगी।




