अस्सी वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने तथा छोड़ने की जिम्मेदारी जिला समाज कल्याण अधिकारी की। नगर निकाय चुनाव में लापरवाही की तो नपेंगे अधिकारी।

Date:

Share post:

नगर निकाय चुनाव के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगीः जिला निर्वाचन अधिकारी

चुनाव में पुलिस, होमगार्ड और पीआरडी के जवानों को आवश्यकतानुसार करें तैनात

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली नगर निकाय चुनाव की महत्वपूर्ण बैठक, दिए निर्देश

सूचना/पौड़ी/04 जनवरी, 2025: जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला कार्यालय सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाए।

शनिवार को आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान व मतगणना के दिन सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस, होमगार्ड और पीआरडी के जवानों को आवश्यकतानुसार तैनात किया जाए। इसके अलावा उन्होंने चुनाव सामग्री व मतदान दलों के सुचारू आवागमन हेतु आरटीओ को वाहनों की व्यवस्था अभी से पूर्ण करने को कहा। साथ ही उन्होंने मतगणना काउंटिंग सेंटर, स्ट्रांग रूम, बैरिकेडिंग की व्यवस्था व स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टियों के लिए मतदान स्थल पर अलाव की व्यवस्था, बिस्तर व खानपान की व्यवस्था करने के लिए संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये कि 80 वर्ष से ऊपर वाले मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने व ले जाने की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने यह भी कहा कि जहां-जहां पिंक बूथ व मॉडल बूथ बनने हैं उन मतदेय स्थलों को चयनित कर आवश्यक कार्यवाही पूरी करें। कहा कि नगर निकाय चुनाव में सी-विजिल के तौर पर एक मॉडल तैयार करें ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान नियमित निगरानी रह सकेगी। इसके अलावा उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने निकाय क्षेत्रों में फ्लाइंग स्कॉट टीम गठित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव कंट्रोल रूम, मीडिया मैनेजमेंट सेल, पुलिस कंट्रोल रूम बनाना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों में शौचालय, लाइट व पेयजल की व्यवस्था सुचारू बेहतर हो इसका विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि अपने दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें। साथ ही कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान पुलिस, आबकारी व अन्य अधिकारी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें। जिससे नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न किया जा सके। उन्होंने पुलिस व आबकारी निरीक्षकों को चुनाव के दौरान पैसा व शराब पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि यूपीआई से किसी भी तरह की लेनदेन न हो इसके लिए आरओ अपने-अपने क्षेत्र के बैंकर्स के साथ बैठक करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट, एएसपी अनूप काला, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, उपजिलाधिकारी कोटद्वार सोहन सैनी, श्रीनगर नूपुर वर्मा, लैंसडौन शालिनी मौर्य, चौबट्टाखाल अनिल चन्याल, सीओ सदर अनुज कुमार, मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चंद्र, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंच स्थानीय अतुल भट्ट, सहकारिता अधिकारी पान सिंह राणा सहित अन्य आरओ व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related articles

*रोटरी क्लब कोटद्वार व इन्ट्रेक्ट क्लब पृथ्वी विघा मन्दिर झण्डीचौड़ के तत्वावधान में प्रकृति, हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक हरेला पर्व के अन्तर्गत...

रोटरी क्लब कोटद्वार व इन्ट्रेक्ट क्लब पृथ्वी विघा मन्दिर झण्डीचौड़ के तत्वावधान में प्रकृति, हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण...

*सावन मास में शिव आराधना का महत्व, कैसें करें शिव पूजन, क्या फल मिलता है शिव पूजन से?* *ऋषि कण्डवाल(विद्वान लेखक उत्तराखण्ड सरकार...

शिव आराधनासावन मास में भगवान शंकर की पूजा उनके परिवार के सदस्यों संग करनी चाहिए। इस माह में...

पहाड़ की बोडीयां – जीवंत गाथा: महेंद्र पाल सिंह रावत, लेखक पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष हैं।

"पहाड़ की बोडीयां - जीवंत गाथा: लेखक पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष हैं। आलेख: महेंद्र, पूर्व...

हरैला पर्व पर ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में हुआ वृक्षारोपण, पार्षद प्रवेन्द्र सिंह रावत की रही गरिमामयी उपस्थिति

कोटद्वार। उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति...