पिताम्बर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में International English Day के उपलक्ष्य में अंग्रेजी विभाग द्वारा Twelfth Night नाटक का आयोजन

Date:

Share post:

डॉ. पिताम्बर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में International English Day के उपलक्ष्य में अंग्रेजी विभाग द्वारा Twelfth Night नाटक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी. एस. नेगी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. वर्षा सिंह द्वारा नाटक की थीम का परिचय प्रस्तुत करते हुए किया गया। उन्होंने नाटक के प्रमुख विचारों एवं साहित्यिक महत्व पर प्रकाश डाला।
इसके पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा Twelfth Night का मंचन किया गया, जिसमें कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय से सभी को प्रभावित किया। नाटक में ड्यूक ऑर्सिनो की भूमिका अमन जखमोला, वायोला की भूमिका साक्षी असवाल, ओलिविया की भूमिका साक्षी पंथवाल, मालवोलियो की भूमिका नवीन बिष्ट, मारिया की भूमिका आयुष्री, सेबेस्टियन की भूमिका मानशी, क्यूरियो की भूमिका संगीता, सर टोबी की भूमिका आरुषि, कैप्टन की भूमिका ज्योति तथा एंटोनियो की भूमिका मानसविनी द्वारा निभाई गई। नाटक के नैरेटर हितेश जोशी रहे तथा स्क्रिप्ट लेखन का कार्य कीर्ति द्वारा किया गया।
महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की । विद्यार्थियों ने विषय को सरल और रोचक ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे सभी उपस्थित लोग प्रभावित हुए।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. डी. एस. नेगी ने सभी प्रतिभागियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमित गौर द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।

Related articles

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...

वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुआ महायज्ञ

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्वकर्मा दिवस

पौड़ी गढ़वाल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में विश्वकर्मा दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर...