नैनीताल:विंटर कार्निवाल का पहला दिन देर रात हंगामे के भेंट चढ़ गया। न्यूज़ कवरेज के दौरान पत्रकारों के साथ हुई धक्का मुक्की । देर रात ही कार्यक्रम को रोका गया।

Date:

Share post:

स्थान । नैनीताल।
विंटर कार्निवाल का पहला दिन देर रात हंगामे के भेंट चढ़ गया। न्यूज़ कवरेज के दौरान पत्रकारों के साथ हुई धक्का मुक्की । देर रात ही कार्यक्रम को रोका गया।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में विंटर कार्निवाल महोत्सव के पहले दिन देर रात गायक कलाकार परमिश शर्मा का कार्यक्रम चल रहा था। कि अचानक कुछ युवकों ने रंग में भंग डाल दिया और कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा। जबकि बार बार मंच से अनुरोध किया जा रहा था कि जो लोग मंच के आसपास आ गए हैं वह पीछे चले जायें पर किसी ने भी सुनी। इसी बीच कुछ पत्रकार साथियों द्वारा कार्यक्रम की कवरेज के लिये आगे बढ़ रहे थे कि युवाओं ने रोक दिया और पत्रकारों के साथ धक्का मुक्की होने लग गई। पुलिस प्रशासन ने युवाओं को बहुत सम्भालने की कोशिश की पर सब नाकाम साबित होगी। हंगामा को देखते हुए कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने पुलिस कर्मियों को कुछ निर्देश दिए और चलते बने। जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल भी उनके पीछे पीछे चलते बने। अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय, एस पी जगदीश चन्द्रा, सीओ सिटी समेत तमाम जिला प्रशासन , पुलिस, कर्मचारी युवाओं को समझाते रहे पर एक नही मानी तो कार्यक्रम को देर रात जल्दी ही समाप्त कर दिया।अलबत्ता कोई अप्रिय घटना नही घटी। आज तमाम सोशल मीडिया में तरह तरह की चर्चाओं से बाज़ार गर्म है। और पहले दिन का विंटर कार्निवाल देर रात हंगामा के भेंट चढ़ गया। जबकि बता दें 24, व 25 दिसम्बर का कार्यक्रम अभी शेष बचा हुआ है।

Related articles

*अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि*

अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्षा...

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...

वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुआ महायज्ञ

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से...