नैनीताल:बसंत पंचमी पर्व पर श्री राम सेवक सभा द्वारा 19 बटुकों का किया गया सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार।

Date:

Share post:

स्थान। नैनीताल।

बसंत पंचमी पर्व पर श्री राम सेवक सभा द्वारा 19 बटुकों का किया गया सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार।

नैनीताल l सरोवर नगरी नैनीताल में श्री राम सेवक सभा मैदान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बसंत पंचमी के पावन पर्व पर आयोजित सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया गया। श्री राम सेवक सभा में समय समय पर कई सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहते हैं।

आचार्य भगवती प्रसाद जोशी एवं घनश्याम जोशी द्वारा पूजा एवं वैदिक मंत्रों के साथ 19 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया गया तथा पंडित भगवती प्रसाद जोशी द्वारा दीक्षा उपदेश एवं ज्ञान दिया गया l
जिन बटुकों को जनेऊ संस्कार करने का मौका मिला उनमें देवांश, पृथ्वी नेगी , जय सिंह ,गौरव , दिव्यांश ,लक्ष्य ,ईशांत , नमन सह ,आदर्श रावत ,हर्षित मिश्र , आदित्य बिष्ट ,ऋषभ बिष्ट , जन्मेजय सिंह ,अंकित , संकल्प तिवारी , हिमांशु ,रचित , शिवांश साह, हर्षित शर्मा शामिल रहे ।

बटुकों ने गणेश पूजन के साथ ,भिक्षा भी मांगी तथा हवन के साथ कर्ण भेदन तथा मुंडन संस्कार भी किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज साह ,अशोक साह , महाससचिव जगदीश बवड़ी,प्रो ललित तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट समेत बिमल साह ,विमल चौधरी ,देवेंद्र लाल साह , मुकेश जोशी ,मुकुल जोशी ,हीरा रावत , गोविंद बिष्ट ,प्रदीप बिष्ट ,कमलेश डोंडियाल, अमर साह सहित बटुकों के माता पिता एवं धर्म अनुरागी लोग उपस्थित रहे ।
यज्ञोपवीत के पश्चात सभा द्वारा सभी को भोजन कराया गया।

Related articles

*कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा उत्तीर्ण की* ...

कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार की रिसर्च स्कॉलर शिवा पांडे ने यूजीसी नेट (UGC NET) असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धान की फसल पर तना छेदक कीड़े का प्रकोप, कृषि विभाग ने किसानों को दवा के छिड़काव...

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड व भाबर क्षेत्र में खड़ी धान की फसल में तना छेदक कीड़ा...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर उक्रांद की कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6:30 बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये और केंडल...

अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी पर कोटद्वार महानगर इकाई द्वारा सांय 6,30बजे कोटद्वार स्थित झंडाचौक मे दीये...

*अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि*

अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्षा...