नगर निगम कोटद्वार के कुछ पार्षदों ने नगर आयुक्त से मिलकर प्रधानमंत्री आवास योजना 2019- 20 की अंतिम किश्त नही मिलने के कारण लाभार्थियों के सामने आ रही समस्याओं का दिया हवाला।

Date:

Share post:

नगर निगम कोटद्वार के पार्षदों ने आज नगर आयुक्त वैभव गुप्ता से मिला जिसमे निगम पार्षदों ने नगर आयुक्त को एक ज्ञापन दिया जिसमें कहा कि 2019-20 में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृत हुए थे लाभार्थियों ने आवास पूर्ण रूप से बना दिया है जियो टैग भी पूर्ण कर दिए गए थे मगर उनकी अंतिम किस्त 60000 की उनके खाते में नहीं पहुंची लोगों ने उधार लेकर आवास बनाए उधार देने वाले भी लाभार्थियों को परेशान कर रहे हैं मगर 5 साल भी जाने के बाद भी लाभार्थियों को पीएम आवास की किस्त उनके खाते में नहीं पहुंची ना ही मुख्यमंत्री की घोषणा के उपरांत 5000 की धनराशि पीएम आवास पूर्ण करने पर किचन किट के लिए भी सरकार देती है कुछ लाभार्थियों को तो यह राशि मिली अधिकांश लोगों को यह राशि नहीं मिली वही स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय में मात्र ₹12000 की धनराशि शौचालय के पूरा बनाने पर मिलती है यह राशि भी नहीं मिल रही है पार्षद सुखपाल शाह, पार्षद जगदीश प्रसाद वोखंडी, पार्षदभीम सिंह नेगी, पार्षद विपिन डोबरियाल, पार्षद सौरभ नौडियाल, श्रीधर प्रसाद बेदवाल, , परविंदर सिंह रावत, राजेंद्र बिष्ट ,पूर्व प्रधान कृष्ण चंद खंतवाल ने कहा कि अधिकतर पीएम आवास भाबर क्षेत्र में मिले हैं मगर 5 साल भी जाने के बाद भी लाभार्थियों को किस्त न मिलाना बड़ा दुर्भाग्य है पार्षदों ने महापौर शैलेंद्र रावत से भी इस संबंध में चर्चा की उनसे भी अनुरोध किया शीघ्र पीएम आवास के लाभार्थियों के खाते में पुरानी आवास की किस्त शौचालय की किस्त किचन किट की किस्त शीघ्र लाभार्थियों के खाते में भेजें क्योंकि बरसात लगने वाली है बरसात से पहले लाभार्थियों की खाते में नई पुरानी किस्त उनके खाते में भेजें ताकि समय पर अपना आशियाना गरीब लोग बना सके

Related articles

*पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग में सहयोग...

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत जी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार...

श्रीनगर गढ़वाल:श्रीनगर: प्रारम्भ हुई सी०डी०एस० एवं एन०डी०ए० परीक्षा-2026,

श्रीनगर: प्रारम्भ हुई सी०डी०एस० एवं एन०डी०ए० परीक्षा-2026, आज दिनांक 12.04.2026 को जनपद पौड़ी के श्रीनगर क्षेत्र में सी०डी०एस०...

*एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 10 गैस गोदामों और प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण* *खाद्य तथा आपूर्ति विभाग की कवायद*

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 10 गैस गोदामों और प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण जनपद में एलपीजी गैस...

कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी के वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन ।

वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन । आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को वाणिज्य परिषद...