देहरादून रिखणीखाल विकास समिति की दो दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता प्रारम्भ हुई।

Date:

Share post:

देहरादून-

देहरादून रिखणीखाल विकास समिति की दो दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता प्रारम्भ हुई।

     रिखणीखाल प्रखंड के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में निवासरत वालीबॉल खिलाड़ियों का प्रतियोगिता का आयोजन सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल हरिद्वार बाईपास रोड़ देहरादून के परिसर में दिनांक 20/21 दिसम्बर, 2025 को आयोजित किया जा रहा है।प्रतियोगिता का प्रथम दिवस का उद्घाटन भारतीय वालीबॉल टीम, जो कि वालीबॉल के लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित श्री अरूण सूद द्वारा किया गया।इस अवसर पर सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के प्रबन्ध निदेशक श्री विपिन बलूनी,श्री जयमल सिंह नेगी राष्ट्र पति पुलिस पदकविशिष्ट अतिथि रहे।उनके योगदान को समिति कभी भुला नहीं सकती।इस अवसर पर उन्होने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से जहाँ खिलाड़ियों को अपना हुनर,दम-खम व जोश दिखाने का मौका मिलता है।साथ ही क्षेत्रीय एकता,पारस्परिक मेल मिलाप, इस प्रकार के आयोजनों से बढ़ावा मिलता है।

     देहरादून रिखणीखाल विकास समिति एक पंजीकृत संस्था है।यह जनपद गढ़वाल के रिखणीखाल के निवासियों जो देहरादून मेें निवासरत हैं, उनकी अपनी सामाजिक संस्था है।विगत वर्ष भी इसी परिसर में वालीबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न हुई थक।जिसका पहल व प्रेरणा का श्रेय श्री शैलेन्द्र सिंह नेगी,PCS ग्राम चुरानी,रिखणीखाल, जो कि वर्तमान में अपर जिलाधिकारी, वित व राजस्व के पद पर नैनीताल में कार्यरत हैं। उनकी ही दृढ़संकल्प, इच्छाशक्ति व पहल पर यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष आयोजित होती आ रही है।


    इस बार इस वालीबॉल प्रतियोगिता 45 वर्ष से कम आयु वर्ग व 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए संचालित की जा रही है।45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने प्रतिभाग किया,व 45 वर्ष से कम आयु वर्ग में 7 ,टीमों द्वारा प्रतिभाग किया।आज लीग प्रतियोगिता में 45 से अधिक आयुवर्ग में बराई धूरा,गवाणा द्वारी ने 2-2 ,मैच जीते,जबकि कंडिया, आदर्श ग्राम कुमाल्डी ,भयांसू ने 1-1 मैच जीते। 45 ,से कम आयुवर्ग में रजबौ,अकेला फ्रैंड्स क्लब, मन्दाकिनी क्लब कुमाल्डी, किल्बौखाल द्वारा 1-1 मैच जीता गया।


  कार्यक्रम का संचालन समिति के महासचिव जयपाल सिंह रावत ने बखुबी निभाया।समिति के अध्यक्ष हीरा सिंह नेगी  क्रीडा सचिव सतेन्दर सिंह रावत ने विशेष सहयोग, अनुशासन व एकता बनाये रखने पर जोर दिया।



     इस अवसर पर समिति के प्रदीप रावत, पूर्व मुख्य शिक्षा अधिकारी,प्रद्युम्न सिंह रावत, रूप सिंह रावत, लीला सिंह रावत, कर्नल श्याम सिंह गुसांई, सुशील जोशी,पूर्व अध्यक्ष, होशियार सिंह रावत, प्रभुपाल सिंह रावत, रामपाल सिंह नेगी,मोहन सिंह नेगी,दिनेश गुसांई कोषाध्यक्ष, संजय रावत 19 गढ़वाल राइफल्स, व अनेक महिलायें  बच्चे व उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

Related articles

*अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि*

अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्षा...

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...

वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुआ महायज्ञ

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से...