देश में तेल और गैस का पर्याप्त भण्डार चिंता की कोई आवश्यकता नही:भारत सरकार

Date:

Share post:

देश में गैस और तेल का पर्याप्त भण्डार देश वासियों को चिंता की जरूरत नही भारत सरकार: केन्द्र सरकार ने सीधे शब्दों में देश वासियों को संदेश दिया है कि देश में पर्याप्त मात्रा में तेल और गैस का पर्याप्त भण्डार है तथा देशवासियों को इसको लेकर किसी तरह की चिंता की आवश्यकता नही है, भारत सरकार ने वियतनाम सहित कतर और ईरान तक से गैस और तेल की खरीद बढ़ा दी है, होमूर्ज गलियारे से भी एक दो तेल और गैस के टैंकर जिस तरह से भी हो भारत पंहुच रहे हैं। देश भर में गैस और तेल की लगातार आपूर्ति हो रही हैं हां यह भी सत्य है कि ईरान आमेरिका युद्ध से एलपीजी और पैट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित हुई है जिसका कुछ ना कुछ असर हुआ जरूर है तथा कुछ जगहों पर गैस सिलेंडर की लाइनों ने कांग्रेस शासनकाल की याद ताजा जरूर की है। अफवाह फैलाने वालों पर कार्यवाही की तैयारी: भारत सरकार ने जमाखोरी और आपदा में भ्रम और अफवाह फैलाने वाले तत्वों और समूहों पर कठोर कार्यवाही को लेकर सरकार ने कठोर कानूनी कार्यवाही करने का निर्णय लिया है सरकार के अनुसार कुछ समूह और तत्व इस विपरीत परस्थितियों का राजनीतिक और आर्थिक लाभ जमाखोरी और कालाबाजारी के रूप में उठाने को लेकर सख्ती के मूड़ में नजर आ रही है जैसे कि पैट्रोलियम और एलपीजी की कमी को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है जिसके पीछे कौन समूह हैं उनकी भी निगरानी होगी साथ ही आपदा में राजनीतिक अवसर बनाने वाले भी बेनकाब किए जायेंगे सरकार का स्पष्ट संदेश है कि देश भर में एलपीजी और पैट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नही है तथा सरकार इनकी निर्बाधआपूर्ति को हर हालात में बनाये रख रही है। अतः देशवासियों को गैस और तेल को लेकर किसी तरह की चिंता करने की आवश्यकता नही है। यह भारत सरकार ने देशवासियों को स्पष्ट रूप से संदेश दे दिया है। (अजय तिवाड़ी)।

Related articles

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...

वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुआ महायज्ञ

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्वकर्मा दिवस

पौड़ी गढ़वाल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में विश्वकर्मा दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर...