*डॉ० पी० द० ब० हि० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार के वाणिज्य संकाय में वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में तत्क्षण वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित*

Date:

Share post:

तत्क्षण वाद-विवाद प्रतियोगिता में मोहम्मद मुदस्सिर ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
डॉ० पी० द० ब० हि० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार के वाणिज्य संकाय में वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को तत्क्षण वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता के शुभारंभ में प्रतियोगिता प्रभारी डॉ० एस० के० गुप्ता ने तत्क्षण वाद-विवाद प्रतियोगिता की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन से न केवल छात्र-छात्राओं को अपने विचारों की अभिव्यक्ति हेतु एक प्लेटफार्म मिलता है बल्कि उनके सर्वांगीण विकास में भी यह प्रतियोगिताएं सहायक होती है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में पर्यटन की संभावनाएं, सोशल मीडिया, महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता विकास, इजरायल-ईरान युद्ध का भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रभाव, उत्तराखंड में बेरोजगारी एवं पलायन की समस्या तथा शेयर मार्केट में निवेश जैसे विषयों को इस प्रतियोगिता के लिए चुना गया है।
प्रतियोगिता में मोहम्मद मुदस्सिर, दिव्यांशी ध्यानी, नितिन, कंगना रावत, अपूर्वा रावत, वंदना, अर्पित सिंह, मोहित सैनी, आयुष प्रजापति आदि छात्र-छात्राओं ने उक्त विषयों पर अपने विचार व्यक्त किये।


कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग प्रभारी प्रोफेसर प्रीति रानी ने तत्क्षण वाद-विवाद प्रतियोगिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ० अंशिका बंसल द्वारा किया गया।
निर्णायक को द्वारा लिए गए निर्णय के आधार पर बी कॉम चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र मोहम्मद मुदस्सिर ने प्रथम स्थान, बी कॉम द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा अपूर्वा रावत ने द्वितीय स्थान तथा बी कॉम चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र आयुष प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक डॉ रिचा जैन, डॉ प्रियंका अग्रवाल, डॉ संदीप अग्रवाल एवं बड़ी संख्या में वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related articles

रात में अकेले घूम रहे थे 02 नाबालिग बालक पुलिस ने समय रहते किया रेस्क्यू। *लोकप्रिय गढवाली गीत मास्टर जी सुणिल्या...

रात में अकेले घूम रहे थे 02 नाबालिग बालक पुलिस ने समय रहते किया रेस्क्यू। डर के कारण घर...

*एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 15 गैस गोदामों का औचक निरीक्षण* क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी करण क्षेत्री के नेतृत्व में चलाया गया अभियान*

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 15 गैस गोदामों का औचक निरीक्षण जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति प्रणाली को...

*डॉ० पीतांबर दत्त बर्थवाल हिमालय पीजी कॉलेज कोटद्वार में इतिहास विभाग के तत्वाधान में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता...

डॉ पीतांबर दत्त बर्थवाल हिमालय पीजी कॉलेज कोटद्वार में इतिहास विभाग के तत्वाधान में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के...

*एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की जांच को प्रवर्तन टीमों ने किया औचक निरीक्षण*”16 स्थानों पर गैस एजेंसियों और वय व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की हुई जांच*

एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था की जांच को प्रवर्तन टीमों ने किया औचक निरीक्षण 16 स्थानों पर गैस एजेंसियों और...