ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्धाश्रम की स्थापना की 5वीं वर्ष गांठ पर 45 वृद्ध जनों को सम्मानित किया गया।

Date:

Share post:

वृद्धाश्रम की स्थापना की 5 वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई
समाजिक क्षेत्र में करने वाले वृद्धों 45 वृद्धों को किया सम्मानित
चकबंदी के प्रेणता गणेश सिंह गरीब जी का आश्रम को वृद्धों के साथ मनाया जन्मोत्सव
1 मार्च को जन्म दिवस पर मनाया जाता है चकबंदी दिवस
सतपुली (जगमोहन डांगी) ग्राम मलेठी स्थित ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्धाश्रम की पांचवी वर्षगांठ बड़े ही हर्षोल्लास के मनाया इस दौरान नयारघाटी सतपुली एवं आसपास क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में विषम परिस्थितियों में पहाड़ में अलग अलग क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के 45 महिला एवं पुरुषों को ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्ध आश्रम के संस्थापक ठाकुर सुंदर सिंह चौहान द्वारा सम्मानित किया गया जिसमें चकबंदी के प्रणेता गणेश गरीब, पर्यावरण के लिए कार्य कर रही समाजिक संस्था”समलौण”की राज्य संयोजिका श्रीमती सावित्री मंमगाई,सत्य प्रसाद शर्मा, रणवीर सिंह रावत,मंगल सिंह नेगी,श्रीमती कपोत्री देवी,पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह नेगी सहित कई समाजसेवियों को अंग वस्त्र ओढ़कर सम्मानित किया
पत्रकारिता क्षेत्र में ज्वलंत विषयों खबरों के लिए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रमोद खंडूरी, पहाड़ों की आवाज के लिए ग्रामीण पत्रकार जगमोहन डांगी, पुष्पेंद्र राणा,स्वतंत्रण पत्रकारिता क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए राज नितिन सिंह रावत को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद नैथानी ने किया संचालन राजकमल नेगी ने किया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि के तौर वृद्ध आश्रम के ट्रस्टी नगर पंचायत अध्यक्ष सतपुली जितेंद्र चौहान,त्रिलोक सिंह चौहान,श्रीमती निकिता चौहान,श्रीमती सोनी चौहान
सहित सतपुली के चारों नगर पंचायत सदस्य मौजूद है।
वहीं सम्मान समारोह में विशेष सहयोग में बंधुवर सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती माया देवी
कैप्टन रणधीर सिंह नेगी, योगाचार्य रणवीर सिंह रावत, त्रिलोक सिंह नेगी,गंगा सिंह बिष्ट, सुरजन सिंह रौतेला,बिपुल रावत, अंचलानंद डोबरियाल, विनोद चौहान,लेखक,कवि राकेश खंतवाल,क्षेत्र पंचायत सदस्य कुसुम खंतवाल,पूर्व प्रधान समाजिक कार्यकर्ता प्रताप सिंह नेगी,समाजसेविका गीता रावत,आश्रम प्रबंधक पुनीत रावत,मौजूद रहे।
सम्मान समारोह कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने कार्यक्रम की सराहना की और लगातार वृद्धो के सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने वाले सुंदर सिंह चौहान के जीवन की दीर्घायु की कामना की।
सभी सम्मानित होने वाले वरिष्ठ नागरिकों एवं ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्ध आश्रम एवं बंधुवर सेवा समिति संस्था के सभी आयोजकों ने चकबंदी के प्रेणता गणेश सिंह गरीब जी को चकबंदी दिवस पर उनके जन्म दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी उनकी भी स्वस्थ जीवन की कामना की
(बॉक्स) ( चकबंदी के प्रेणता गणेश सिंह गरीब ग्राम सुला निवासी के जन्मोत्सव पर पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के लिए कार्य कर रही समाजिक संस्था समलौण ने आज गरीब जी के जन्मोत्सव पर वृद्ध आश्रम में एक फलदार भी लगाया जिसमें वृद्ध आश्रम के संस्थापक ठाकुर सुंदर सिंह चौहान,गणेश सिंह गरीब, “समलौण” समाजिक संस्था की राज्य संयोजिका श्रीमती सावित्री मंमगाई,आश्रम प्रबंधक पुनीत रावत,वैष्णो देवी कीर्तन मंडली सतपुली की समस्त मंडली मौजूद रही।

Related articles

*पेपर लीक तथा राहुल गाँधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन*

भाजपा की केंद्र सरकार एवं भाजपा शासित प्रदेश सरकारों के शासन काल में पेपर लीक को प्रश्रय मिलने...

*वार्ड नंबर 37 के पार्षद सुखपाल शाह के नेतृत्व में लोगों ने उप जिलाधिकारी कोटद्वार संदीप कुमार से राशन कार्ड के संबंध में एक...

वार्ड नंबर 37 के पार्षद सुखपाल शाह के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी कोटद्वार संदीप कुमार से राशन कार्ड...

*इण्डियन टैंलेंट आँलम्पियाड में एमकेवीएन एजुकेशनल ग्रुप के छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया*

इण्डियन टैंलेंट आँलम्पियाड में एमकेवीएन एजुकेशनल ग्रुप के छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया। 02 बच्चों ने किया राज्य स्तर पर उत्कृष्ट...

*रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में द्वितीय चरण में पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से राजकीय बालिका इंटर...

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में द्वितीय चरण में पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति जनजागरूकता फैलाने...