*जिलाधिकारी ने किया आमसौड़ का निरीक्षण, अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश: सामाजिक कार्यकर्ता इन्द्र मोहन जुयाल ने जिलाधिकारी को बताई आमसौड़ की प्रमुख समस्यायें*

Date:

Share post:

जिलाधिकारी ने किया आमसौड़ का निरीक्षण, अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार देर सायं विकासखंड दुगड्डा अंतर्गत आमसौड़ गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि भूस्खलन की चपेट में आने वाले परिवारों को पहले से ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था समय रहते सुनिश्गौरतलब है कि बीते वर्षों में आमसौड़ गांव में हुए भूस्खलनों के चलते कई घरों को क्षति पहुंची थी। हालांकि जिला प्रशासन की तत्परता से ग्रामीणों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया था। जिलाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण करते हुये अधिकारियों से कहा कि मानसून सीजन से पहले भूस्खलन की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने भूस्खलन से बचाव हेतु सुरक्षा दीवार निर्माण करने को भी कहा। इस अवसर पर सामाजिक हितों के लिए कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता इन्द्र मोहन जुयाल ने जिलाधिकारी को आमसौड़ गांव के लोगों की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया तथा भविष्य मे आपदा की सम्भावना तथा उसके न्यूनीकरण तथा आपदा के समय जनधन कू हानि को बचाने के लिए सुझाव साझा किए,


उन्होंने निर्देश दिये कि तेजी से बहने वाले पानी के बहाव को चैनलाइज किया जाय, साथ ही संकटग्रस्त घरों को चिन्हित करके उनमें रहने वाले लोगों के विस्थापन की व्यवस्था की जाय। साथ ही जिलाधिकारी ने तहसीलदार कोटद्वार को प्रभावित हो रहे लोगों को तंबू देने, उन्हें सुरक्षित स्थलों पर ले जाने हेतु भविष्य की कार्ययोजना बनाने तथा अतिरिक्त चेकडैम बनाने के भी निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के समक्ष पेयजल संकट की समस्या भी रखी। इस पर जिलाधिकारी ने पेयजल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कर ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध करायी जाय। साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत से समन्वय बनाने को भी कहा।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता पेयजल निगम कोटद्वार आशीष मिश्रा, तहसीलदार साक्षी उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related articles

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का परीक्षाफल घोषित

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित है प्पी...

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट के विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से गुड़म स्टेट से तुंगनाथ तक...

शैक्षिक भ्रमण रिपोर्टस्थान: गुड़म स्टेट - कर्णप्रयाग – गोपेश्वर – चोपता – तुंगनाथदिनांक: 02 अप्रैल, 2026 राजकीय प्राथमिक विद्यालय...

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव,,,,,,,,,,,,,,,,, 1 अप्रैल 2026 को खंड शिक्षा...

“थप्पड़, तकरार और तंज!”, डोनाल्ड ट्रंप की मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए निशाना साधा।...