चाकीसैण:अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज का CBSE परीक्षा 2025 रहा अब्बल..

Date:

Share post:

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज का CBSE परीक्षा 2025 रहा अब्बल..

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चाकीसैन,ब्लॉक थलीसैन, पौडी गढ़वाल का CBSE हाईस्कूल और इंटर 2025 का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा… यहा हाईस्कूल मे 46 छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए और सभी उत्तीर्ण हुए. विद्यालय स्तर पर हाईस्कूल मे कुमारी नीमा ने 75 प्रतिशत अंक एवं कुमारी सोनिया ने 72 प्रतिशत अंक अर्जित किये.. वही इंटर की परीक्षा मे 42 छात्र छात्राएं पंजीकृत थे 41 सम्मिलित हुए और सभी छात्र छात्राएं उतीर्ण हुए.. इंटर मे 22 छात्र छात्राओ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.. इसमें कुमारी सुनीता ने 80.1 प्रतिशत, सागर 77.8%, कुमारी कृष्णा 73.6℅ एवं कुमारी सोनामय 70.6% अंक अर्जित कर शीर्ष पर रहे.. CBSE परीक्षाफल शत प्रतिशत रहने पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य श्री आर. एस. रावत प्रवक्ता जीव विज्ञान ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी छात्र. छात्राओ को बधाई और भविष्य की शुभकामनाएं दी.. और समस्त स्टाफ को भी धन्यवाद देते हुए बधाई संदेश दिया.. साथ ही यह भी कहा कि हम सभी को मिलकर आने वाले परीक्षाओं मे और बेहतर प्रदर्शन करना है.. विद्यालय के शत प्रतिशत परिणाम पर अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री बी. एस. नेगी ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यालय और समस्त छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की.. राठ जन विकास समिति देहरादून के अध्यक्ष श्री
एम. एस. गुसाईं ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यालय के समस्त स्टाफस् एवं छात्र छात्राओ को अच्छे परिणाम पर शुभकामना संदेश प्रेषित किया..

Related articles

*पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग में सहयोग...

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत जी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार...

श्रीनगर गढ़वाल:श्रीनगर: प्रारम्भ हुई सी०डी०एस० एवं एन०डी०ए० परीक्षा-2026,

श्रीनगर: प्रारम्भ हुई सी०डी०एस० एवं एन०डी०ए० परीक्षा-2026, आज दिनांक 12.04.2026 को जनपद पौड़ी के श्रीनगर क्षेत्र में सी०डी०एस०...

*एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 10 गैस गोदामों और प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण* *खाद्य तथा आपूर्ति विभाग की कवायद*

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 10 गैस गोदामों और प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण जनपद में एलपीजी गैस...

कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी के वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन ।

वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन । आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को वाणिज्य परिषद...