श्री बालाजी मन्दिर मे धूमधाम से मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव
श्री बालाजी मन्दिर कोटद्वार मे श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया श्री बालाजी मंदिर सेवक समिति के सदस्य सुशील भाटिया ने बताया कि मन्दिर को फूलो, गुब्बारों एंव बिजली की आकर्षक लाइटो से सजाया गया प्रातःकाल आचार्य राम जानकी द्विवेदी जी,आचार्य मुकेश बलोधी, आचार्य चण्डी प्रसाद पंत ने श्री बालाजी महाराज को पंचामृत से स्नान कराया उसके बाद सोने का चोला चढ़ाया और आरती के बाद छप्पन भोग लगाया गया संदीप अग्रवाल सपरिवार के पूजन करने के बाद स्थानीय भजन गायक अमन अग्रवाल, दीपक कुमार, सुनीता जागड़ा, सौरभ रावत आदि ने श्री बालाजी महाराज के सुन्दर भजनो का गुणगान किया मन्दिर मे आये सभी भक्तजनो ने मिलकर भजनो का आनन्द लेते हुए दोपहर 11:20 पर मंदिर समिति के संस्थापक श्री दिनेश एलावादी जी ने श्री बालाजी महाराज को महाप्रसाद का भोग लगाया उसके बाद सभी भक्तजनो मे महाप्रसाद का वितरण किया गया सभी भक्तजनो को फल ,टाफी, लड्डू, छप्पन भोग का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य प्राप्त किया।

शाम 4 बजे छोटे-छोटे बच्चो ने केक काटकर श्री बालाजी का जन्मोत्सव मनाया। मन्दिर के संस्थापक दिनेश ऐलाबादी ने सभी भक्तजनो को केक और फल का प्रसाद वितरण किया गायक दीपक कुमार द्वारा सुन्दर भजनो की प्रस्तुति की इस अवसर पर श्री बालाजी मंदिर के संस्थापक दिनेश ऐलावादी,श्री विनोद सिंघल, पवन जैन, सुशील भाटिया, कमल अग्रवाल, राजीव गुप्ता,राजेश जागड़ा, राहुल गुप्ता,विकास ऐलावादी, शैलका ऐलावादी,साहिल, प्राची, सुनील अग्रवाल, अतुल अरोड़ा, महिमा अरोड़ा,सृष्टि, गीता रावत, आशा, गौरव शर्मा, पं रमेश कपरवाण,कीर्ति शर्मा, प्राची,प्रीती, देवाशीष कुकरेती, आदित्य देवरानी ,मोनिका,शांति बिष्ट, डैनी,पूजा सैनी, मनीषा, महिपाल,आशु, समर, नैतिक आदि भक्तजन उपस्थित थे।




