*कोटद्वार में शिक्षा के क्षेत्र में ख्यातिप्राप्त विद्यालय व्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल मे5 दिवसीय स्काउट गाइड शिविर के प्रथम दिवस पर हुए कार्यक्रम*

Date:

Share post:

स्काउट और गाइड शिविर (14 अक्टूबर से 18 अक्टूबर, 2025)
14-10-2025 (प्रथम दिवस)
आज दिनांक 14-10-2025 को ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल, कोटद्वार में सत्र 2025 -26 का स्काउट और गाइड का 5 दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस का आरंभ हुआ। इस शिविर का उद्देश्य छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और सहयोग की भावना का विकास करना है। प्रथम दिवस में कक्षा 7 और 8 के (कनिष्ठ वर्ग) छात्रों ने प्रतिभाग किया। कक्षा 7 और 8 के छात्र-छात्राओं को 16 पेट्रोल दलों में विभाजित किया गया था। प्रथम 7 गाइड (छात्राएँ) एवं 9 स्काउट (छात्र) के दल बनाए गए थे। सभी दलों के नायकों का चुनाव भी सहमति से किया गया था।


स्काउट और गाइड शिविर का आरम्भ प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा गौड के ध्वजारोहण से हुआ। सरस्वती माँ के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना, स्काउट गाइड ध्वज गीत एवं प्रार्थना गीत गाए गए ।
सर्वप्रथम प्रशिक्षक नितिन चैधरी द्वारा छात्रों को विभिन्न प्रकार की तालियों को बजाने का अभ्यास कराया गया। तत्पश्च्यात सभी पेट्रोल दलों को उपकरण यंत्र बनाने के निर्देश दिये गए।


दल 1 और 2 ने कपड़े सुखाने का यंत्र, दल 3 और 4 ने कूड़ादान, दल 5 और 6 ने भोजन मेज, दल 7 ने औजार टाँगने का यंत्र, दल 8 और 9 ने प्रवेश द्वार तथा ध्वज स्तंभ, दल 10 और 11 ने कूड़ा दान, दल 12 और 13 ने प्रवेश द्वार व ध्वज स्तंभ, दल 14 ने प्रवेश द्वार एवं दल 15 और 16 ने भोजन मेज यंत्र का निर्माण किया। श्री नितिन चैधरी द्वारा सभी दलों के कार्यो् का निरीक्षण किया गया एवं अंक प्रदान किए गए।


अंत में छात्रों को खेल खिलाकर उनका मनोरंजन किया गया। इसमें कुछ छात्र पैरों में गुब्बारे बांधकर खड़े थे तथा अन्य छात्र उन्हें फोड़ने का प्रयास कर रहे थे। पैरों में बांधकर खड़े छात्र अपने-अपने गुब्बारों को बचाने का प्रयास कर रहे थे। इस खेल में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Related articles

*डॉ० पी० द० ब० हि० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार के वाणिज्य संकाय में वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में तत्क्षण वाद विवाद प्रतियोगिता...

तत्क्षण वाद-विवाद प्रतियोगिता में मोहम्मद मुदस्सिर ने प्राप्त किया प्रथम स्थानडॉ० पी० द० ब० हि० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,...

रात में अकेले घूम रहे थे 02 नाबालिग बालक पुलिस ने समय रहते किया रेस्क्यू। *लोकप्रिय गढवाली गीत मास्टर जी सुणिल्या...

रात में अकेले घूम रहे थे 02 नाबालिग बालक पुलिस ने समय रहते किया रेस्क्यू। डर के कारण घर...

*एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 15 गैस गोदामों का औचक निरीक्षण* क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी करण क्षेत्री के नेतृत्व में चलाया गया अभियान*

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 15 गैस गोदामों का औचक निरीक्षण जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति प्रणाली को...

*डॉ० पीतांबर दत्त बर्थवाल हिमालय पीजी कॉलेज कोटद्वार में इतिहास विभाग के तत्वाधान में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता...

डॉ पीतांबर दत्त बर्थवाल हिमालय पीजी कॉलेज कोटद्वार में इतिहास विभाग के तत्वाधान में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के...