*कोटद्वार में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर कार्रवाई, दो सिलेंडर जब्त, 4,600का अर्थ दण्ड लगा, क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी करण क्षेत्री तथा पूर्ति निरीक्षक संजना बिष्ट के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने की कार्यवाही*

Date:

Share post:

कोटद्वार में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर कार्रवाई, दो सिलेंडर जब्त

जिलाधिकारी के निर्देशन में संयुक्त दल की छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों पर ₹4,600 का अर्थदं
कोटद्वार क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग एवं रीफिलिंग की शिकायतों के मद्देनजर मंगलवार को संयुक्त दल ने विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सघन छापेमारी अभियान चलाया। जांच के दौरान अवैध गैस रीफिलिंग का कोई मामला सामने नहीं आया, जबकि दो प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर दोनों सिलेंडर जब्त कर संबंधित संचालकों पर कुल ₹4,600 का अर्थदंड लगाया गया।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, बाट-माप विभाग तथा गैस एजेंसी के अधिकारियों के संयुक्त दल ने झण्डाचौक एवं आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दो प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाया गया, जिस पर दोनों सिलेंडर ज़ब्त करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की गई। अन्य सभी प्रतिष्ठानों में जांच के दौरान अवैध गैस रीफिलिंग की पुष्टि नहीं हुई।

जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी व्यापारियों से घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग न करने तथा निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की।

दल में खाद्य आपूर्ति विभाग के एआरओ करन क्षेत्री, पूर्ति निरीक्षक संजना बिष्ट, पूर्ति निरीक्षक विजय कैन्तुरा, मुकेश कुमार और बाट माप निरीक्षक प्रदीप रावत, उमेश कुमार, सब इंस्पेक्टर जयपाल सिंह और ईश्वर सिंह उपस्थित रहे।

Related articles

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...

वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुआ महायज्ञ

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्वकर्मा दिवस

पौड़ी गढ़वाल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में विश्वकर्मा दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर...