कोटद्वार में कानून व्यवस्था के हालात ना बिगड़े, पुलिस की तैयारी मजबूत

Date:

Share post:

कोटद्वार नगर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पौड़ी पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध।

कोटद्वार नगर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार सतत एवं प्रभावी सतर्कता बरती जा रही है। आमजन को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पुलिस बल पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में नगर क्षेत्र के समस्त प्रमुख मार्गों, मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस टीमों द्वारा नियमित गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान संचालित करते हुए वाहनों, संदिग्ध व्यक्तियों तथा गतिविधियों की गहनता से जांच की जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की अवांछनीय अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधि को समय रहते चिन्हित कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
इसके अतिरिक्त आधुनिक तकनीकी संसाधनों एवं निगरानी तंत्र का प्रभावी उपयोग करते हुए नगर के प्रमुख एवं संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा जनसहयोग के माध्यम से शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण को और अधिक मजबूत किया जा सके।

Related articles

देहरादून कैंट विधानसभा में SIR प्रक्रिया के दौरान 51,200 मतदाता प्रभावित, आम आदमी पार्टी ने निष्पक्ष सत्यापन और पात्र मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा...

देहरादून कैंट विधानसभा में SIR प्रक्रिया के दौरान 51,200 मतदाता प्रभावित, आम आदमी पार्टी ने निष्पक्ष सत्यापन और...

रितेश शर्मा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर, कोटद्वार में अमर शहीद मनदीप सिंह रावत जी की पुण्यतिथि पर आयोजित की गई श्रद्धांजलि...

कार्यक्रम संयोजक आचार्य रोहित बलोदी ने बताया कि विगत तीन वर्षों से अमर शहीद की पुण्यतिथि के अवसर...

*रिखणीखाल:प्रधान संगठन रिखणीखाल ने जमकर विरोध किया जीवीजीरामजी का* ***अजय तिवाड़ी****

प्रधान संगठन रिखणीखाल ने जमकर विरोध किया जीवीजीरामजी का…. केंद्र सरकार द्वारा थोपी गई मनरेगा से संशोधित जीवीजीरामजी योजना...

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय न• 6 में निशुल्क दन्त चिकित्सा परीक्षण व दन्त स्वच्छता जागरूकता शिविर

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय न• 6 में निशुल्क दन्त चिकित्सा परीक्षण व दन्त...