कोटद्वार के ख्याति प्राप्त आर०पी० पब्लिक स्कूल तेलीपाड़ा में बाल्य देखभाल परामर्श कार्यक्रम का हुआ आयोजन, प्रसिद्ध शिक्षाविद तथा प्रधानाचार्य कुंवर अजीत सिंह ने बच्चों के लिए तकनीकी के नियंत्रित उपयोग का किया आवाहन

Date:

Share post:

विगत 1 5 2025 को न्यू कोटद्वार कॉलोनी तेलीपाड़ा बिजनौर स्थित आर पी पब्लिक स्कूल में निशुल्क बाल्य देखभाल परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में परामर्शदाता के रूप में दिल्ली गुड़गांव की प्रसिद्ध बाल विकास विशेषज्ञ डॉक्टर जोली गुप्ता जैन उपस्थिति रही जिनके द्वारा100 से अधिक बच्चों की मानसिक चेतना का मूल्यांकन विभिन्न स्तरों पर किया गया एवं साथ ही बच्चों में प्राय पाई जाने वाली मानसिक कमजोरी को दूर कर मानसिक विकास हेतु अनेक बिंदुओं पर चर्चा की, मोबाइल के बढ़ते उपयोग और उसके दुष्प्रभावों पर डॉक्टर चोली गुप्ता जैन द्वारा अभिभावकों को अनेक निर्देश दिए इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कुंवर अजीत सिंह द्वारा सभी अभिभावकों को उपस्थित रहने के लिए धन्यवाद प्रस्तुत किया गया

एवं प्रत्येक माह परामर्श हेतु डॉक्टर जोली गुप्ता जैन को विद्यालय में आमंत्रित किया कार्यक्रम में कोटद्वार नगर एवं बिजनौर जिले के लगभग 400 से अधिक अभिभावक उपस्थित रहे साथ ही विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं इको क्लब के विद्यार्थी उपस्थित रहे।प्रसिद्ध शिक्षाविद तथा आर पी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य कुंवर अजीत सिंह ने अभिभावकों का आवाहन किया कि कम्प्यूटर तथा मोबाइल तथा दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग नियंत्रित तथा एक निश्चित समयावधि में ही हो छोटे बच्चों को माता पिता निश्चित समय के लिए अपनी देखरेख में उपयोग हेतु दें, आज इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों के चलते हाइपरटेंशन, और मनोरोग तक की सम्भावना डाक्टर कर रहे हैं यद्यपि तकनीक के इस युग में इन इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग को नकार नहीं सकते लेकिन बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर इसका नकारात्मक प्रभाव ना पड़े यह भी महत्वपूर्ण है।

Related articles

श्रीनगर गढ़वाल:श्रीनगर: प्रारम्भ हुई सी०डी०एस० एवं एन०डी०ए० परीक्षा-2026,

श्रीनगर: प्रारम्भ हुई सी०डी०एस० एवं एन०डी०ए० परीक्षा-2026, आज दिनांक 12.04.2026 को जनपद पौड़ी के श्रीनगर क्षेत्र में सी०डी०एस०...

*एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 10 गैस गोदामों और प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण* *खाद्य तथा आपूर्ति विभाग की कवायद*

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 10 गैस गोदामों और प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण जनपद में एलपीजी गैस...

कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी के वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन ।

वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन । आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को वाणिज्य परिषद...

*कोटद्वार:राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य परिषद का गठन* ।

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य परिषद का गठन ।आज राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के वाणिज्य संकाय...