कोटद्वार:सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी दिवस कार्यक्रम का आयोजन

Date:

Share post:

सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी दिवस कार्यक्रम का आयोजन !
आज दिनांक 10 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के दूसरे दिन में स्वछता अभियान के अंतर्गत साफ़ सफाई एवं स्वछता रखने के लिए विशेष स्वछता सत्र का आयोजन किया गया ! आज के दिन का प्रारम्भ प्रार्थना सभा, दैनिक आख्या तथा व्यायाम के द्वारा किया गया,उसके पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना की मुख्य कार्येकर्म अधिकारी डॉ. गीता रावत शाह जी ने केंद्रीय सरकार के स्वछता अभियान से सभी को अवगत कराया तथा विद्यालय प्रागण एवं आस पास के क्षेत्र मैं व्यापक स्वछता कार्येकर्म का आयोजन किया गया जिसमें सभी स्वयं सेवियों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया तथा भविष्य मैं भी स्वछता अपनाने का वचन लिया! आज के कार्येकर्म के बौद्धिक सत्र मैं मुख्य अतिथि श्री अम्बेश पंत, डिस्कवर उत्तराखंड रहे उन्होंने छात्र/ छात्राओं को मीडिया के क्षेत्र से अवगत कराया | श्री पंत जी ने मीडिया में पक्षपात रहित तथा सही समाचारो को वर्तमान समय की मांग बताया तथा सभी से मानव कल्याण में कार्य करने के लिए कहा | मुख्य वक्ता डॉ. अनुराग शर्मा अस्सिटेंट प्रोफेसर वाणिज्य राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार रहे उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा की उपयोगिता पर प्रकाश डाला तथा स्वयं सेवियों को हिन्दी भाषा के प्रचार प्रसार हेतु प्रोत्साहित किया ! डॉ. शर्मा ने विश्व हिन्दी दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठ्भूमि पर प्रकाश डाला तथा हिन्दी भाषा को भारत की भाषा बताते हुए हिंदी भाषा को मन से अपनाने पर जोर दिया एवं हिन्दी पर स्व रचित कविता प्रस्तुत की | राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर में प्रत्यक्ष सहयोग दे रहे वाणिज्य संकाय के अस्सिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दिवाकर बौद्ध जी ने पलायन पर गड्वाली गीत गीत गाकर पलायन की पीड़ा उजागर की तथा पलायन को रोकने का सन्देश दिया | आज के मुख्य तथा विशिष्ट अतिथियों को राष्ट्रीय सेवा योजना की मुख्य कार्येक्रम अधिकारी डॉ. गीता रावत शाह तथा डॉ. दिवाकर बौद्ध जी द्वारा पौधा देकर सम्मानित किया! बौद्धिक सत्र के पश्चात छात्र/छात्राओं के लिए हिन्दी विषय पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें नेहा रावत तथा शिवम् ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, अपर्णा द्वितीय स्थान पर रही तथा दीपक चंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | विजेता छात्र/छात्राओं को मुख्य अतिथि श्री अम्बेश पंत जी द्वारा सम्मानित किया गया | शिविर के तृतीय सत्र में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरविन्द सिंह जी ने छात्र/ छात्राओं को प्रोत्साहित किया तथा शिविर में नई विधाएँ सिखने का विचार दिया | इस सत्र में स्वयं सेवियों के लिए विभिन्न क्रीड़ा गतिविधियां आयोजित की गयी तथा रात्रि भोजन के पश्चात सर्व धर्म प्रार्थना का भी आयोजन किया गया | द्वितीय दिवस में प्रो.अरविन्द सिंह,श्री अम्बेश पंत, श्री मयंक जी, डॉ. गीता रावत शाह, डॉ.दिवाकर बौद्ध, डॉ. अनुराग शर्मा, श्री भरत सिंह बिष्ट जी, श्री इब्राहिम, श्री सुमन नेगी,तथा महाविद्यालय के अनेक स्वयंसेवी उपस्थित रहे!

Related articles

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का परीक्षाफल घोषित

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित है प्पी...

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट के विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से गुड़म स्टेट से तुंगनाथ तक...

शैक्षिक भ्रमण रिपोर्टस्थान: गुड़म स्टेट - कर्णप्रयाग – गोपेश्वर – चोपता – तुंगनाथदिनांक: 02 अप्रैल, 2026 राजकीय प्राथमिक विद्यालय...

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव,,,,,,,,,,,,,,,,, 1 अप्रैल 2026 को खंड शिक्षा...

“थप्पड़, तकरार और तंज!”, डोनाल्ड ट्रंप की मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए निशाना साधा।...