*कोटद्वार:रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में एम्स ऋषिकेश के सहयोग से स्वर्ण जयंती समारोह के दिन 21 जून 2026 को एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का होगा आयोजन*

Date:

Share post:

*रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में एम्स ऋषिकेश के सहयोग से *स्वर्ण जयंती समारोह* के दिन 21 जून 2026 को एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी लगाने निर्णय लिया गया ।
क्लब के जनसंपर्क अधिकारी गोपाल बंसल ने एक विज्ञप्ति में बताया कि स्वर्ण जयन्ती समारोह के दिन स्वैच्छिक रक्तदान शिविर *21 जून 2026 *रविवार* को लीला रिज़ॉर्ट , BEL रोड , बलभद्रपुर कोटद्वार में सुबह 9 बजे से आरंभ होगा । शिविर के संयोजक विजय कुमार माहेश्वरी व सह संयोजक ज्योति स्वरूप उपाध्याय बनाये गये ।रक्तदान शिविर एम्स ऋषिकेश व आधारशिला रक्त समूह कोटद्वार के सहयोग से लगाया जायेगा।
शिविर संयोजक विजय कुमार माहेश्वरी ने कोटद्वार नगर एवं निकटवर्ती ग्रामीण जनता से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या मे पंहुच कर शिविर को सफल बनाने की कृपा करे ।
रोटरी अध्यक्ष ऋषि ऐरन ने कहा कि रक्त दान अवश्य करे और अपने साथ 3-4 साथियो को भी इस महान कार्य में अपना बहुमूल्य रक्तदान करने के लिए प्रेरित करे तथा उन्हें समझाएं कि आपका रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है I
रक्त दान जीवन दान
गोपाल बंसल
प्रवक्ता

Related articles

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...

वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुआ महायज्ञ

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से...

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्वकर्मा दिवस

पौड़ी गढ़वाल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालधार में विश्वकर्मा दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर...