*कोटद्वार:यूटीईटी परीक्षा सकुशल संपन्न, 7 परीक्षा केंद्रों पर 1884 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा* *खबरों की भीड़ से अलग अलग खबर डाटकाम*

Date:

Share post:

यूटीईटी परीक्षा सकुशल संपन्न, 7 परीक्षा केंद्रों पर 1884 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
  उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) 2025 की प्रथम व द्वितीय पाली सकुशल सम्पन्न हुई। परीक्षा के लिये जनपद में कुल 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
प्रथम पाली में तीन परीक्षा केंद्रों पर 481 परीक्षार्थियों में से 414 उपस्थित रहे, जबकि 67 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में सात परीक्षा केंद्रों पर 1620 परीक्षार्थियों में से 1470 उपस्थित और 150 अनुपस्थित पाए गए। इस प्रकार दोनों पालियों को मिलाकर 2101 में से 1884 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 217 अनुपस्थित रहे।

जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण और नकलविहीन माहौल में सम्पन्न हुई। उन्होंने परीक्षा में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, केंद्र व्यवस्थापकों एवं पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी स्तर पर बेहतर प्रबंधन किए गए थे। केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी गई, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) 2025 परीक्षा के लिये दो–दो सेंटर पौड़ी और श्रीनगर, जबकि कोटद्वार में तीन सेंटर बनाए गए थे।

Related articles

श्रीनगर गढ़वाल:श्रीनगर: प्रारम्भ हुई सी०डी०एस० एवं एन०डी०ए० परीक्षा-2026,

श्रीनगर: प्रारम्भ हुई सी०डी०एस० एवं एन०डी०ए० परीक्षा-2026, आज दिनांक 12.04.2026 को जनपद पौड़ी के श्रीनगर क्षेत्र में सी०डी०एस०...

*एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 10 गैस गोदामों और प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण* *खाद्य तथा आपूर्ति विभाग की कवायद*

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 10 गैस गोदामों और प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण जनपद में एलपीजी गैस...

कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी के वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन ।

वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन । आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को वाणिज्य परिषद...

*कोटद्वार:राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य परिषद का गठन* ।

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य परिषद का गठन ।आज राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के वाणिज्य संकाय...