कोटद्वार:भारत विकास परिषद् कोटद्वार के तत्वावधान मे 2 कन्याओ का सामूहिक सरल कन्या विवाह समारोह सम्पन्न हुआ । जिसमे आर्थिक रूप से कमजोर 2 कन्याओं का विवाह हुआ ।

Date:

Share post:

भारत विकास परिषद् कोटद्वार के तत्वावधान मे 2 कन्याओ का सामूहिक सरल कन्या विवाह समारोह सम्पन्न हुआ । जिसमे आर्थिक रूप से कमजोर 2 कन्याओं का विवाह हुआ ।
तड़ियाल चौक स्थित निधिबन बैंकट हाॅल में आयोजित उक्त विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ वर- वधु के जयमाल के साथ व विधानसभा अध्यक्षा माननीय श्रीमती ऋतु खण्डूरी भूषण व भारत विकास परिषद् के प्रान्तीय उपाध्यक्ष ललित पाण्डेय के आर्शीबचन के साथ हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह आयोजित कर भारत विकास परिषद् समाज को प्रेरणा देने का कार्य कर रहा है।भारत विकास परिषद् बिना किसी प्रचार- प्रसार एवं एक सरल तरीके से कार्यक्रम आयोजित करता है ।


समारोह की जानकारी देते हुए संयोजक कैलाश चन्द्र अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर आयु○ तुलसी संग चि○ दीपक कुमार ,आयु○आरती संग चि○ अमित कुमार का विवाह वैदिक मंत्रो के साथ पूर्ण हिन्दू रीति – रिवाज से पं○ जानकी प्रसाद द्विवेदी जी के सान्निध्य मे सम्पन्न हुआ ।उन्होंने बताया कि परिषद् की ओर से सभी वर वधू को सभी जीवनोपयोगी वस्तुए जैसे दीवान, बिस्तर, बर्तन फर्नीचर, कपड़े व कानो के कुण्डल,मंगलसूत्र एवं पाजेब इत्यादि सामग्री भेंट स्वरूप दी गई ।सभी विवाहो का खर्चा परिषद् ने जनसहयोग से स्वयं वहन किया । सम्पूर्ण मांगलिक कार्यक्रम के अन्त मे फेरो के उपरान्त कन्याओं की विदाई की गयी । उन्होने बताया कि परिषद् द्वारा अब तक 64 कन्या विवाह किये जा चुके है ।
समारोह का संचालन तोताराम पांथरी ने किया ।
इस अवसर पर नगर निगम के मेयरशैलेन्द्रसिंहरावत,पूर्व केबिनेट मन्त्री सुरेंद्र सिंह नेगी, निवर्तमान महापौर श्रीमती हेमलता नेगी, चन्द्र प्रकाश शर्मा ने विचार व्यक्त किये ।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल सुंदर,सचिव प्रदीप अग्रवाल,कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल,संयोजक कैलाश चन्द्र अग्रवाल,सह संयोजक राजेन्द्र जखमोला,तोताराम पांथरी ,सेवकराम मानुजा, द्वारिका प्रसाद अग्रवाल, राजदीप माहेश्वरी , सुनील गुप्ता, श्रीकृष्ण सिंघानिया, राधेश्याम शर्मा, मिनाक्षी शर्मा , संजय अग्रवाल ,मोहन सिंह रावत,अवधेश अग्रवाल , मनोज नैथानी,गोपाल कुकरेती,अनूप बड़थ्वाल ,शरत चन्द्र गुप्ता ,धनेश अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल ,धर्मदीप अग्रवाल,शीला कुकरेती ,सुनीता अग्रवाल,रीता जखमोला, मंजू बड़थ्वाल, राजबाला अग्रवाल, निधि गुप्ता इत्यादि उपस्थित थे ।

Related articles

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का परीक्षाफल घोषित

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित है प्पी...

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट के विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से गुड़म स्टेट से तुंगनाथ तक...

शैक्षिक भ्रमण रिपोर्टस्थान: गुड़म स्टेट - कर्णप्रयाग – गोपेश्वर – चोपता – तुंगनाथदिनांक: 02 अप्रैल, 2026 राजकीय प्राथमिक विद्यालय...

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव,,,,,,,,,,,,,,,,, 1 अप्रैल 2026 को खंड शिक्षा...

“थप्पड़, तकरार और तंज!”, डोनाल्ड ट्रंप की मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए निशाना साधा।...