कोटद्वार:बालाजी दर्शन यात्रा कोटद्वार का 56 सदस्यों का दल धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकुशल कोटद्वार पहुँचा।

Date:

Share post:

श्री बालाजी दर्शन यात्रा कोटद्वार का 56 सदस्यों का दल धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकुशल कोटद्वार पहुँचा।

श्री बालाजी दर्शन यात्रा के 56 सदस्यों का दल वृंदावन धाम,बरसाना और घाटा मेहन्दीपुर श्रीबालाजी धाम,श्री खाटू श्याम जी मन्दिर ,श्री सालासर धाम राजस्थान दर्शन कर आज सकुशल कोटद्वार पहुँचा। जानकारी देते हुए श्रीबालाजी दर्शन यात्रा के सदस्य सुशील भाटिया ने बताया कि 25 मार्च दिन मंगलवार को चार दिवसीय यात्रा प्रातः 5:30 बजे श्रीबालाजी मन्दिर कोटद्वार में श्री बालाजी महाराज को दरखास्त लगाकर 56 सदस्यों का दल बस से वृंदावन,बरसाना और घाटा मेहन्दीपुर श्रीबालाजी धाम,खाटू श्याम जी,सालासर धाम राजस्थान के लिए प्रस्थान किया।

बालाजी दर्शन यात्रा कोटद्वार का 56 सदस्यों का दल धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकुशल कोटद्वार पहुँचा।

उन्होंने बताया कि 25 मार्च को सालासर धाम पहुंच कर श्री बालाजी महाराज के वृद्ध रूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।26 मार्च को खाटू श्याम जी पहुंच कर श्री श्याम बाबा के दर्शन किए। श्याम कुंड मे पवित्र जल के छीटे लिए उसके बाद श्री मेहन्दीपुर धाम के लिए प्रस्थान किया।

रात्रि विश्राम कर अगले दिन 27 मार्च को श्री बालाजी महाराज, भैरो बाबा, श्री प्रेतराज सरकार के दर्शन कर सभी प्रदेशवासियो के लिए सुख समृद्धि की कामना की।उसके बाद श्री राम मंदिर, बाँके बिहारी,समाधि स्थल,शिव दुर्गा मंदिर एक पहाड़ पर काली माता मन्दिर, शिव जी के दर्शन कर दोपहर मे विमला गुसाई, और पुष्पा भट्ट ने सवामनी के महाप्रसाद का श्री बालाजी महाराज को भोग लगाकर श्री रामदूत कृपा आश्रम मे सभी भक्तजनो ने सवामनी के भण्डारे का अमृत तुलीय महाप्रसाद ग्रहण किया।शाम को सभी भक्तजन सुरसा गुफा,151 फीट के हनुमान जी ,अंजनी माता मंदिर, बाबा बर्फानी धाम के दर्शन कर सायंकालीन आरती मे सम्मिलित हुए। 28 मार्च को प्रातः बरसाना धाम पहुंच कर श्री राधा रानी जी ,कीर्ति मंदिर के दर्शन कर वृंदावन के लिए प्रस्थान किया ।वृंदावन पहुंच कर सभी भक्तजनो ने निधिवन, बाँके बिहारी लाल,राधा बल्लभ, स्नेह बिहारी,प्रेम मन्दिर,यमुना जी दर्शन करके सबके लिए सुख शांति की कामना करके वापसी कोटद्वार के लिए प्रस्थान किया। इस मौके पर यात्रा दल के प्रमुख सुशील भाटिया,राजेश जागड़ा, सोहन क्षेत्री,हरिश अरोड़ा, प्रेम रावत,ललिता रावत,सुमित्रा ,जीवन लता बलूनी,विमला गुसाई, बुलबुल, तान्या कर्णवाल, शकुंतला, सुमित्रा देवी,रानी,मनीषा सैनी, पूजा सैनी,सुधीर रावत ,भारती,केशव,पूजा सिंह ,धर्म सिंह, पूनम गुसाई, शौर्य, पूनम ,महक,मकानी देवी,अरूणा ध्यानी, कीर्ति, पुष्पा नेगी,हेमन्ती, पूनम गौड, प्रतयुश नेगी,रजनी पाथंरी, बीना सेमवाल, प्रत्युष,कल्पना, सतेन्द्र, देवेन्द्र, अनीता,आदित्य देवरानी,यतेन्द्र, मुन्नी देवी,यादराम, डोली, टुल्ली,दयाल सैनी, सुनील प्रभा सैनी,सुरेश,ऊषा,आदि, पूजा ,बीना,आनंदी देवी,अंजू सैनी,पुष्पा भट्ट, अनुराग, पूनम,कुसुम, आदि सदस्य मौजूद रहे।

Related articles

श्रीनगर गढ़वाल:श्रीनगर: प्रारम्भ हुई सी०डी०एस० एवं एन०डी०ए० परीक्षा-2026,

श्रीनगर: प्रारम्भ हुई सी०डी०एस० एवं एन०डी०ए० परीक्षा-2026, आज दिनांक 12.04.2026 को जनपद पौड़ी के श्रीनगर क्षेत्र में सी०डी०एस०...

*एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 10 गैस गोदामों और प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण* *खाद्य तथा आपूर्ति विभाग की कवायद*

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 10 गैस गोदामों और प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण जनपद में एलपीजी गैस...

कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी के वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन ।

वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन । आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को वाणिज्य परिषद...

*कोटद्वार:राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य परिषद का गठन* ।

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य परिषद का गठन ।आज राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के वाणिज्य संकाय...