कोटद्वार:घरेलू तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर का पारदर्शिता के साथ हो वितरण महेन्द्र पाल सिंह रावत अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति:

Date:

Share post:

घरेलू तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर का पारदर्शिता के साथ हो वितरण महेन्द्र पाल सिंह रावत अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति: कोटद्वार तथा पूर्व व वर्तमान सैनिकों सैनिक परिवारों के हितों के लिए संघर्ष करने वाली गरिमामयी भारतीय सेना के जाबांज सैनिकों के संगठन पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने कोटद्वार क्षेत्र की समस्त गैस एजैंसियो तथा प्रशासन से घरेलू तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण में पार्दर्शिता अपनाने का आवाहन किया है। अलग खबर डिजिटल को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने कहा है कि बडे़ होटल अभी अच्छे से चल हैं जबकि छोटे कारोबारी ठेली लगाने वाले प्रभावित हुए हैं। जबकि मैनुअल बुकिंग करने वाले एक व्यक्ति को पन्द्रह दिन से अधिक बीतने के बाद भी ना तो डीएसी नंबर मिला है और ना ही घरेलू गैस उपलब्ध हो पाई है। पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने सभी गैस एजैंसियो के बाहर प्रतिदिन उपलब्ध सिलेंडर की संख्या किन को वितरित की गई तथा किस तिथि की बुकिंग पर गैस उपलब्ध कराई गई का चार्ट एजैंसियो के बाहर अनिवार्य रूप से चस्मा करने की मांग की है पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने कहा है कि अगले महीने शादियों का सीजन भी शुरू हो रहा है तथा लोगों को शादी वाले घरों को गैस उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन को गाइडलाइन्स बनानी चाहिए जिससे कि विवाहोत्सव के कार्यक्रम प्रभावित ना होने पायें।

Related articles

*अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि*

अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने गांधी प्रतिमा स्थल पर दी  अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि प्रदेश अध्यक्षा...

*आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन यज्ञ का आयोजन*

आईटीडीए कैल्क बुराँस कोचिंग क्लासेस अमेरिकन इंस्टिट्यूट ऑफ़ लैंग्वेज द्वारा सयुंक्त रूप से विश्वकर्मा दिवस पर हवन पूजन...

*तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं… बिनीता ध्यानी*

तैड़िया गांव विस्थापन प्रक्रिया से इतर मिले मूलभूत सुविधाएं... बिनीता ध्यानी प्रखण्ड रिखणीखाल के कोर जोन में बसे तैड़िया...

वार्ड 37 पश्चिमी झंडी चौड़ में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती, क्षेत्र की खुशहाली के लिए हुआ महायज्ञ

वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड में श्री विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से...