*उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आज 21 सितंबर (रविवार) को जनपद पौड़ी गढ़वाल के 17 परीक्षा केंद्रों पर स्नातक स्तरीय परीक्षा आयोजित हुई*

Date:

Share post:

स्नातक स्तरीय परीक्षा सम्पन्न, 61.01% रही अभ्यर्थियों की उपस्थिति


उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आज 21 सितंबर (रविवार) को जनपद पौड़ी गढ़वाल के 17 परीक्षा केंद्रों पर स्नातक स्तरीय परीक्षा आयोजित की गई। कुल 5430 अभ्यर्थियों को सम्मिलित होना था, जिनमें से 3313 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 2117 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार परीक्षा में 61.01% उपस्थिति दर्ज की गई।

अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर उपस्थिति की स्थिति इस प्रकार रही। पौड़ी के पाँच केंद्रों पर कुल 1392 अभ्यर्थियों में से 975 उपस्थित रहे, जिससे उपस्थिति प्रतिशत 70.04 रहा। वहीं, श्रीनगर के छह केंद्रों पर 1944 अभ्यर्थियों में से 1199 उपस्थित रहे, जो 61.68 प्रतिशत है। इसी प्रकार कोटद्वार के छह केंद्रों पर 2094 अभ्यर्थियों में से 1139 उपस्थित रहे, जहाँ उपस्थिति 54.38 प्रतिशत दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और अभ्यर्थियों की उपस्थिति संतोषजनक रही।

Related articles

श्रीनगर गढ़वाल:श्रीनगर: प्रारम्भ हुई सी०डी०एस० एवं एन०डी०ए० परीक्षा-2026,

श्रीनगर: प्रारम्भ हुई सी०डी०एस० एवं एन०डी०ए० परीक्षा-2026, आज दिनांक 12.04.2026 को जनपद पौड़ी के श्रीनगर क्षेत्र में सी०डी०एस०...

*एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 10 गैस गोदामों और प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण* *खाद्य तथा आपूर्ति विभाग की कवायद*

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 10 गैस गोदामों और प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण जनपद में एलपीजी गैस...

कोटद्वार: राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी के वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन ।

वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में परिषदीय कार्यक्रम का आयोजन । आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को वाणिज्य परिषद...

*कोटद्वार:राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य परिषद का गठन* ।

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य परिषद का गठन ।आज राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के वाणिज्य संकाय...