अलग खबर डाटकाम:पत्रकारों की सुरक्षा के लिये पत्रकार सुरक्षा कानून, राष्ट्रीय पत्रकार रजिस्टर और मीडिया काउंसिल बनाने के लिए संघर्षरत है। रास बिहारी ।

Date:

Share post:

पत्रकारों की सुरक्षा के लिये पत्रकार सुरक्षा कानून, राष्ट्रीय पत्रकार रजिस्टर और मीडिया काउंसिल बनाने के लिए संघर्षरत है। रास बिहारी ।

नव नियुक्त प्रदेश महासचिव डॉ नवीन जोशी का किया गया स्वागत।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स से संबद्ध देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन एनयूजे-आई यानी नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स-इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी समेत राष्ट्रीय महासचिव कैलाश जोशी, मुख्य संरक्षक संजय तलवार, कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष डॉ दिनेश जोशी नैनीताल पहुँचे जहां संगठन के सदस्यों ने स्वागत व अभिनन्दन किया। ततपश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बिहारी ने बैठक के दौरान कहा कि एनयूजे-आई देश में पत्रकारों की सुरक्षा के लिये पत्रकार सुरक्षा कानून, राष्ट्रीय पत्रकार रजिस्टर और मीडिया काउंसिल बनाने के लिए संघर्षरत है।
कहा कि जिस तरह अधिवक्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट सहित विभिन्न पेशों के लिये पंजीकरण की देश में व्यवस्था है, उसी तरह की व्यवस्था पत्रकारों के लिये भी होनी आवश्यक है।
श्री रास बिहारी गुरुवार को नैनीताल स्थित राज्य अतिथि गृह में नगर के पत्रकार डॉ. नवीन जोशी का संगठन का प्रदेश महासचिव बनने के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में पहुंचे थे, और अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में पत्रकारों के लिये कोई भी विशिष्ट कानून न होने के कारण पत्रकारिता का स्तर भी गिर रहा है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. गिरीश रंजन तिवारी ने बैठक में पहुंचने के लिये श्री बिहारी का आभार जताया। वहीं नवनियुक्त प्रदेश महासचिव डॉ. नवीन जोशी ने नैनीताल के पत्रकारों के एकजुट रहने के कारण मिली शक्ति को उन्हें पद मिलने का श्रेय देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बिहारी का धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन करते हुए नगर अध्यक्ष अफजल हुसैन ‘फौजी’ सहित बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार किशोर जोशी, रमेश चंद्रा, ललित जोशी, पंकज पांडे,भूपेंद्र मोहन रौतेला, राजू पांडे, तेज सिंह नेगी, डॉ. सुनील भारती, संतोष बोरा, शीतल तिवारी, गणेश कांडपाल, शैलजा सक्सेना, अजमल हुसैन, संतोष बोरा व गुड्डू ठठोला सहित कई अन्य पत्रकारों ने विचार रखे और डॉ. जोशी को बधाई के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बिहारी का नैनीताल के साथी को प्रदेश में दायित्व देने एवं बैठक में उपस्थित होकर गौरव बढ़ाने के लिये धन्यवाद दिया। बैठक में गौरव जोशी, एसएम ईमाम, दामोदर लोहनी, हर्षित जोशी, नीतू आर्या, योगिता तिवारी, सुरेश कांडपाल व आकांक्षी माड़मी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Related articles

रितेश शर्मा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानकीनगर, कोटद्वार में अमर शहीद मनदीप सिंह रावत जी की पुण्यतिथि पर आयोजित की गई श्रद्धांजलि...

कार्यक्रम संयोजक आचार्य रोहित बलोदी ने बताया कि विगत तीन वर्षों से अमर शहीद की पुण्यतिथि के अवसर...

*रिखणीखाल:प्रधान संगठन रिखणीखाल ने जमकर विरोध किया जीवीजीरामजी का* ***अजय तिवाड़ी****

प्रधान संगठन रिखणीखाल ने जमकर विरोध किया जीवीजीरामजी का…. केंद्र सरकार द्वारा थोपी गई मनरेगा से संशोधित जीवीजीरामजी योजना...

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय न• 6 में निशुल्क दन्त चिकित्सा परीक्षण व दन्त स्वच्छता जागरूकता शिविर

रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक विद्यालय न• 6 में निशुल्क दन्त चिकित्सा परीक्षण व दन्त...

*राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी आयोजित, जिसमें सतत विकास व हरित हिमालयी वृद्धि पर होगी गहन चर्चा*।

राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी आयोजित, जिसमें सतत विकास व हरित हिमालयी वृद्धि पर...