अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी दिवस – 11 जनवरी 2025″हिन्दी भारतीयता एवं अपनेपन का अहसास है”|डॉ. अनुराग शर्मासहायक आचार्य वाणिज्यराजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड |

Date:

Share post:

अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी दिवस – 11 जनवरी 2025
“हिन्दी भारतीयता एवं अपनेपन का अहसास है”|
डॉ. अनुराग शर्मा
सहायक आचार्य वाणिज्य
राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड |
सम्पूर्ण विश्व में हिन्दी भाषा के प्रोत्साहन एवं संवर्धन, वैश्विक संचार एवं प्रचार तथा वैश्विक मंच पर हिन्दी भाषा के प्रयोग हेतु प्रतिवर्ष 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस मनाया जाता है | आज ही के दिन 10 जनवरी 1975 को विश्व का पहला हिन्दी सम्मेलन भारत के नागपुर में आयोजित किया गया था तभी से अत्यधिक उत्साह एवं ऊर्जा से विश्व हिन्दी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है |
संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुसार विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में अंग्रेजी, मंदारिन (चीनी भाषा ) के बाद तीसरे नंबर की भाषा हमारी हिन्दी है |
विश्व हिन्दी दिवस पर हम सभी हिन्दी भाषी जनों का परम कर्तव्य बनता है की हम हिन्दी भाषा को विश्व की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा का गौरव दिलाएं तथा हिन्दी को आत्मसात करने का प्रयास करें |
हम संचार में हिन्दी के शब्दों का अत्यधिक प्रयोग करना सुनिश्चित करें तथा हिन्दी में बोलते समय अपमान नहीं सम्मान महसूस करें |
इसी आशा के साथ की हिन्दी सम्पूर्ण विश्व में प्रथम स्थान पर सुशोभित होगी और हम सभी हिंदी भाषा को बोलने में गौरवान्वित महसूस कर सकेंगे आप सभी को पुनः विश्व हिन्दी दिवस की अनंत शुभकामनाएँ |

स्व रचित कविता – हिन्दी
जन जन की भाषा है हिन्दी , मन मन की भाषा है हिन्दी |
भारत की पहचान है हिन्दी , हम सभी की शान है हिन्दी |
भारत के मस्तक की बिंदी है, ये हम सबकी हिन्दी है |
पूर्णता की मूरत हिन्दी , शुद्धता की सूरत हिन्दी |
सरलता का प्रतीक है हिन्दी , हम सबका सम्मान है हिन्दी ||
जन जन की भाषा ……
रस, छंदों से होती अलंकृत |
मनोभावों को करती पुलकित |
हर अक्षर का भाव विशिष्ट है |
उच्चारण का चाव विशिष्ट है ||
जन जन की भाषा …….
सबका करती है सम्मान, आधे अक्षर को पूरा मान |
ए अलग है ऐ अलग है, स अलग है श अलग है |
बिंदु से है शब्द महकता चंद्र बिंदु से चाँद चहकता |
हर अक्षर की अलग कहानी, मात्राएँ हैं बहुत पुरानी ||
जन जन की भाषा …..
आओ अपनाएं हम हिन्दी |
सम्पूर्ण विश्व में चमकाएं हिन्दी |
हिन्दी में जब बात करें तो, गौरव अनुभूति पाए हिन्दी ||
विश्व पटल पर छाएं हिन्दी, विश्व पटल पर छाएं हिन्दी ||

Related articles

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का परीक्षाफल घोषित

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित है प्पी...

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट के विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से गुड़म स्टेट से तुंगनाथ तक...

शैक्षिक भ्रमण रिपोर्टस्थान: गुड़म स्टेट - कर्णप्रयाग – गोपेश्वर – चोपता – तुंगनाथदिनांक: 02 अप्रैल, 2026 राजकीय प्राथमिक विद्यालय...

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव,,,,,,,,,,,,,,,,, 1 अप्रैल 2026 को खंड शिक्षा...

“थप्पड़, तकरार और तंज!”, डोनाल्ड ट्रंप की मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए निशाना साधा।...