सभी लोगों को और क्रिकेट प्रेमियों को IPL 2023 का पहला ब्लॉकबस्टर मुक़ाबला, जो की चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच गुजरात के, और विश्व के सबसे विशाल क्रिकेट स्टेडियम यानी नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। क्या उसमें बारिश खलल डाल सकती है य नहीं?, यह हम आपको बताते हैं।

अभी कैसा है, अहमदाबाद में मौसम का हाल?
अभी अहमदाबाद में आसमान में बादल छाए हुए हैं। देश के 11 राज्यों में मौसम का हाल ऐसा बना हुआ है, की बारिश से लोग परेशान हैं। बेमौसम बारिश ने किसान को परेशान किया ही है। बल्कि, मौसम में अचानक आ रहे इन परिवर्तनों से बच्चों में बिमारी का खतरा भी बढ़ गया है। सर्दी जुखाम, बुखार, खांसी जैसे बिमारियों से लोग परेशान है। अभी अहमदाबाद में बारिश नहीं हो रही है और कल के मुक़ाबले मौसम भी ठीक बना हुआ है।
क्या आज होगा IPL का पूरा मैच?
आज IPL का पहला मैच, जरूर पूरा होगा। इतने विश्वास से यह कहना, इस लिए बनता है। क्यूंकि मौसम का पूर्वनुमान के हिसाब से बारिश होने की संभावना ना के बराबर है। कल शाम को दोनों टीमों का प्रैक्टिस सेशन भी रद्द हो गया था। पहले बूंदाबन्दी और फिर बारिश nने रफ़्तार पकड़ ली थी। मगर आज लगता नहीं है की आज बारिश होगी।