संकुल बनचूरी में एक दिवसीय अकादमिंक अनुसमर्थन कार्ययोजना कार्यशाला – अलग खबर

Date:

Share post:

संकुल बनचूरी में एक दिवसीय अकादमिंक अनुसमर्थन कार्ययोजना कार्यशाला।

संकुल संसाधन केंद्र-बनचूरी में प्राथमिक स्तर में अध्यापन करने वाले अध्यापकों की एक दिवसीय अकादमिक अनुसमर्थन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्राथमिक स्तर के सभी सहायक अध्यापकों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कार्यशाला के शुभारंभ में माॅं सरस्वती के सम्मुख पूर्व संकुल समन्वयक दिव्यआलोक डबराल (प्र०अ०) द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती की वन्दना से किया गया। तत्पश्चात सदन में अकादमिक अनुसमर्थन बैठक के आयोजन के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
संकुल समन्वयक अमित जोशी द्वारा सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए मासिक रूप से आयोजित होने वाली अकादमिक अनुसमर्थन बैठकों की रूपरेखा प्रतिभागियों के सम्मुख प्रस्तुत की गयी।

संदर्भदाता के रूप में सुधीर डोबरियाल एवं दिवाकर गौड़ द्वारा प्राथमिक स्तर के सहायक अध्यापको के साथ अकादमिक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा-परिचर्चा करवाई गई। माह नवंबर एवं माह दिसम्बर के लिए निर्धारित लर्निंग आउटकम्स तथा पाठ्यक्रम पर विस्तार से प्रतिभागियों के मध्य चर्चा-परिचर्चा करवाई गई।

माह दिसम्बर में आयोजित इस अकादमिक अनुसमर्थन बैठक के लिए चर्चा बिंदु इस प्रकार के रहे- छात्रों के शैक्षिक स्तर पर चर्चा-परिचर्चा, माह नवंबर और माह दिसम्बर के लिए निर्धारित किए गए लर्निंग आउटकम्स तथा पाठ्यक्रम विभाजन पर विषयवार, कक्षावार चर्चा-परिचर्चा। इन दोनों माहों के लिए निर्धारित किए गए विषयवार अध्यायों पर आधारित विद्यालय में आयोजित होने वाली गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण।

प्रतिभागियों द्वारा सभी बिंदुओं पर अपने विद्यालयों में और बच्चों के साथ करवाई जा रही गतिविधियों को सदन के सम्मुख साझा किया गया। उन विषय वस्तुओं पर भी विस्तार से बातचीत की गई, जिन पर बच्चों के साथ काम करने में कठिनाई महसूस होती है। लंबे समय अंतराल के बाद आयोजित हो रही इस प्रकार की अकादमिक बैठकों का सभी अध्यापकों द्वारा समर्थन किया गया। 


कार्यशाला में श्रीमती साधना रावत,धर्मेंद्र सिंह, प्रवीन सिंह  द्वारा अंग्रजी विषय के संबोधों, श्रीमती सुमन बाला नैथानी, संदीप नेगी द्वारा हिंदी विषय के संबोधो तथा गणित विषय में श्रीमती रीता जोशी, दिगपाल सिंह, पवन कुमार द्वारा संबोधो एवं प्रतिफलों को फोकस कर चर्चा, परिचर्चा की गई तथा प्रतिभाग करने के साथ-साथ अपने विद्यालयों में आयोजित होने वाली अकादमिक गतिविधियों को सदन के सम्मुख प्रस्तुत किया गया।



कार्यशाला में संकुल समन्वयक अमित जोशी, संदर्भदाता सुधीर डोबरियाल, दिवाकर गौड़, साधना रावत, प्रवीन सिंह,धर्मेंद्र सिंह, संदीप सिंह नेगी, सुमानबाला नैथानी, पवन कुमार, रीता जोशी, दिगपाल सिंह कार्यशाला में उपस्थित रहे।

Related articles

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का परीक्षाफल घोषित

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित है प्पी...

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट के विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से गुड़म स्टेट से तुंगनाथ तक...

शैक्षिक भ्रमण रिपोर्टस्थान: गुड़म स्टेट - कर्णप्रयाग – गोपेश्वर – चोपता – तुंगनाथदिनांक: 02 अप्रैल, 2026 राजकीय प्राथमिक विद्यालय...

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव,,,,,,,,,,,,,,,,, 1 अप्रैल 2026 को खंड शिक्षा...

“थप्पड़, तकरार और तंज!”, डोनाल्ड ट्रंप की मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए निशाना साधा।...