राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा में सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Date:

Share post:

आज दिनांक 5 दिसंबर 2024 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा में विद्यार्थियों के लिए एक सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दीनदयाल जदली जी ग्राम प्रधान मेरुड़ा तथा विशिष्ट अतिथि श्री राजेंद्र प्रसाद अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति मेरुड़ा थे.क्विज प्रतियोगिता हेतु विद्यालय के विद्यार्थियों की दो टीमें बनाई गई थी. क्विज कार्यक्रम का संचालन कक्षा 5 की छात्रा कुमारी पावनी द्वारा किया गया.

राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा में सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

स्कोरर की भूमिका में खुद प्रधानाध्यापक श्री राजीव थपलियाल थे. बहुत ही महत्वपूर्ण पांच राउंड तक चली इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक 140 अंक प्राप्त करके खुशी जखमोला कक्षा 4, काजल जखमोला कक्षा 1 तथा प्रियांशी कक्षा 2 की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. जबकि आयुष घिल्डियाल कक्षा 4,अंकित धसमाना कक्षा 4 तथा कार्तिक भारद्वाज कक्षा 1 की टीम ने 110 अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया.

राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेरुड़ा में सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अथिति श्री दीनदयाल जदली जी ने सभी विजयी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया.इस मौके पर विद्यालय के गुरुजन तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे.

अपने संबोधन में श्री दीनदयाल जदली जी ने समूचे कार्यक्रम के आयोजन एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता हेतु विद्यालय परिवार एवं एसएमसी सदस्यों को अपनी तरफ से बधाई एवं शुभकामनाएं दी.अंत में सभी विद्यार्थियों को ग्राम प्रधान जी द्वारा मिष्ठान भी वितरित किया गया.

Related articles

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का परीक्षाफल घोषित

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित है प्पी...

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट के विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से गुड़म स्टेट से तुंगनाथ तक...

शैक्षिक भ्रमण रिपोर्टस्थान: गुड़म स्टेट - कर्णप्रयाग – गोपेश्वर – चोपता – तुंगनाथदिनांक: 02 अप्रैल, 2026 राजकीय प्राथमिक विद्यालय...

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव,,,,,,,,,,,,,,,,, 1 अप्रैल 2026 को खंड शिक्षा...

“थप्पड़, तकरार और तंज!”, डोनाल्ड ट्रंप की मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए निशाना साधा।...