Uttarakhand Weather News। उत्तराखंड राज्य में मौसम में बदलाव देखने को मिला है। जहाँ एक और उत्तराखंड राज्य में पहले लोग ठंड से परेशान थे और अब अचानक गर्मी से परेशान होने वाले हैँ। उत्तराखंड मौसम विभाग ने 15 फरवरी को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ रिकॉर्ड किया गया था,

लेकिन अगले ही दिन मौसम में बदलाव देखने को मिला। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में डिग्री तक की भारी बढ़त देखने को मिली। अधिकतम तापमान 27.5 व न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया था। अचानक मौसम में हुए बदलाव ने रविवार को दोपहर में गर्मी और बढ़ा दी।
Uttarakhand Weather News रात को भी गर्मी बेसुमार
(Uttarakhand Weather News) राज्य में दिन में तो गर्मी है ही बल्कि रात के समय भी लोग गर्मी से पीड़ित है। मैदानी क्षेत्रों में तो, पंखे के प्रयोग की भी नौबत आ गई है। रात को लोग भी औसतन तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
हिमस्खलन का अलर्ट
पहाड़ी क्षेत्रों में अचानक बढ़ रहे तापमान से हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया है। जिससे मैदानी क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ने की आशंका है। खेती कर रहे लोगों की फसलों को नुकशान ना हो इसलिए उन्हें सिंचाई का इस्तमाल करने की सलाह दी गई है।