बोलते तारे: आज के लिए राशिफल (11-08-2023)

0

आचार्य गिरीश चन्द्र नौड़ियाल

आज के लिए राशिफल (11-08-2023)

मेष
11-08-2023

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है, क्योंकि आपके पुराने कष्टों में वृद्धि हो सकते हैं, इसलिए आप अपने स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज न करें और आपने यदि बिजनेस में जल्दबाजी में कोई फैसला लिया था, तो उससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। किसी बड़े काम को करने के चक्कर में आप परेशान ही रहेंगे और वह भी पूरा नहीं हो सकेगा। संतान से आपकी किसी बात को लेकर बेवजह बहस बाजी हो सकती है, लेकिन आप उनकी बातों को समझने की कोशिश करेंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग


वृष
11-08-2023

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप व्यवसाय में यदि अपने जूनियर से बातचीत करें, तो उसमें अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे और चल रही समस्या भी दूर होगी। पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव बना रहेगा, इसलिए आप रिश्तों को संभालने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको किसी काम के सिलसिले में किसी अजनबी से कोई सलाह मशवरा नहीं करना है, नहीं तो आपको कोई गलत सलाह दे सकता है। मित्रों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : हल्का हरा रंग


मिथुन
11-08-2023

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने किसी स्वास्थ्य संबंधित समस्या को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप अपने परिवार के किसी सदस्य से बातचीत कर सकते हैं। आप अपने घर को रेनोवेट कराने का पर भी आप काफी ध्यान देंगे। व्यापार में आपको कोई नुकसान हो सकता है, लेकिन उससे सावधान रहें। आपने वाहन की खरीदारी करने का मन बनाया है, तो वह बेहतर रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : लाल रंग


कर्क
11-08-2023

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप किसी नए काम को करने पर सोच विचारकर सकते हैं और आप इधर-उधर के कामों पर ज्यादा ध्यान लगाएंगे, जिससे आपको नुकसान हो सकता है, जो लोग व्यापार में कोई जोखिम उठाने की सोच रहे हैं, तो वह बहुत ही सावधानी से उठाएं, नहीं तो उन्हें बाद में समस्या हो सकती है। आपको संतान के विवाह में आ रही समस्या के लिए अपने किसी मित्र से बातचीत करनी होगी, तभी वह दूर हो सकेगी।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : लाल रंग


सिंह
11-08-2023

आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप यदि कोई लेन-देन करें, तो उसमें समझौता ना करें। अपनी बात ऊपर अवश्य रखें, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। मित्रों के साथ आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे। आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : नीला रंग


कन्या
11-08-2023

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने मन में सकारात्मक विचारों को रखें, नहीं तो आप परेशान रहेंगे और यदि वह आपने किसी काम को साझेदारी में किया था, तो उससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आपके अंदर कुछ एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप किसी भी काम को अति उत्साहित होकर करेंगे, जिसमें आपसे कोई गलती भी हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान सम्मान रखेंगे और आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : हरा रंग


तुला
11-08-2023

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। परिवार में आज किसी काम को लेकर आप परेशान रहेंगे और आपकी किसी अजनबी से मुलाकात होगी, जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, वह उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद आपके लिए कोई नई समस्या खड़ी कर सकता है। आप बेवजह के कामों को लेकर समस्या लेंगे और अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे। आप परिवार के किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई निर्णय बहुत ही सोच विचारकर लें।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग


वृश्चिक
11-08-2023

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। भागदौड़ अधिक रहने के कारण आप परेशान रहेंगे और आपको समझ नहीं आएगा कि किसे पहले करूं और किसे बाद में, जिसके कारण आप अपनी व्यवसाय के कामों पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपको अपने किसी मित्र से धोखा मिल सकता है, जिसमें आप सावधानी बरतें। व्यापार कर रहे लोगों को लेनदेन बहुत ही सावधानी से करना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह के बाद पक्की हो सकती है। आप अपने पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें, क्योंकि उनकी सेहत में गिरावट होने के कारण आप परेशान रहेंगे।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग


धनु
11-08-2023

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे, जिससे आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। परिवार में कोई सगे संबंधी आपसे मिलने आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर होगी और आपको उनका सहयोग भी भरपूर मात्रा में मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा और उनकी किसी अन्य विषय के प्रति भी रुचि भी जागृत हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला रंग


मकर
11-08-2023

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। यदि आपको कोई समस्या थी, तो वह दूर होगी और आपका पुराने कर्ज से भी मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय में आपको लाभ के अवसरों पर ध्यान देना होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरीद उतरेगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा। उनको किसी खेल प्रतियोगिता के लिए बाहर जाने का मौका मिल सकता है। आपका किसी नए मकान, दुकान, वाहन आदि को खरीदने का सपना भी पूरा होगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : लाल रंग


कुंभ
11-08-2023

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। बिजनेस में आप कुछ नए उपकरणों को शामिल करके अपने आय को बढ़ाने के पूरे प्रयास करेंगे। भाई बहनों का इसमें आपको पूरा साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष किसी व्यक्ति से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपको व्यापार के क्षेत्र में कुछ नए अवसर मिलेगे और आप माता-पिता को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : पीला रंग


मीन
11-08-2023

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आप अपने बिजनेस में उतार-चढ़ाव को लेकर परेशान रहेंगे और आपका कुछ नुकसान भी हो सकता है, लेकिन यदि आप किसी काम से बाहर जाने की योजना बनाएं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। परिवार में लोग आज आपसे किसी जरूरी मुद्दे को लेकर सलाह मशवरा कर सकते हैं। आपको आज कोई धन संबंधी जरूरी जानकारी लीक नहीं होने देनी है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : पीला रंग


आचार्य गिरीश चन्द्र नौड़ियाल

संपर्क सूत्र 8958533081

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें